आस्था : मूलाकोट में गुरु गोरखनाथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - सूरज लडवाल
आस्था , संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम बना मूलाकोट ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत मूलाकोट ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय गुरु गोरखनाथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने दीप प्रज्ज्वलित कर लिया । इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमनलता सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे । श्रद्धा , सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना से ओत - प्रोत इस महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर लोगों हुजूम , उनकी गुरु गोरखनाथ महराज पर श्रद्धा को साफ दर्शाता हुआ नजर आया । मेला अध्यक्ष केशर सिंह अधिकारी ने बताया कि महोत्सव में दूर - दराज से लोग पहुंच रहे हैं । मेले में व्यापारियों द्वारा विविध प्रकार के व्यावसायिक स्टॉल लगाए गए हैं , वहीं रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राज्य स्तर की सांस्कृतिक टीमें मूलाकोट पहुंची हैं , जो लोक संस्कृति और परंपरा का रंग बिखेरेंगी ।व्यापारिक मेला एक सप्ताह तक रहेगा जारी
मेला कमेटी के अनुसार , जहां मुख्य धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा , वहीं व्यापारिक मेला पूरे एक सप्ताह तक क्षेत्रवासियों और आगंतुकों के लिए खुला रहेगा । इससे स्थानीय व्यापार को भी नया संबल मिल रहा है ।दूसरे वर्ष में प्रवेश किया गुरु गोरखनाथ महोत्सव ने
गौरतलब है कि मूलाकोट में गुरु गोरखनाथ महोत्सव अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है । कम समय में ही यह आयोजन क्षेत्र की पहचान बन चुका है । क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर मेला अध्यक्ष केशर सिंह अधिकारी , संरक्षक लाल सिंह पाटनी , व्यवस्थापक पूरन चंद्र भट्ट , उपाध्यक्ष त्रिभुवन अधिकारी एवं जीत सिंह अधिकारी , पुष्कर सिंह , चंचल सिंह , विक्रम सिंह , त्रिभुवन सिंह , जीत सिंह , सुरेश भट्ट , जीवन सिंह बिष्ट सहित पूरी मेला समिति आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है ।सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश , युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल
गुरु गोरखनाथ महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं , बल्कि सामाजिक चेतना का अभियान भी है । यह आयोजन सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता , युवाओं को नशे से दूर रखने , आपसी भाईचारे और मेलजोल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रहा है ।क्षेत्र की समृद्धि , सुख-शांति और विश्व कल्याण की कामना
महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की समृद्धि , सुख-शांति और विश्व कल्याण की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है । स्थानीय लोगों का यह सामूहिक प्रयास आज पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनता जा रहा है । क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता उमेद मेहता ने बताया - मूलाकोट में आयोजित यह गुरु गोरखनाथ महोत्सव न केवल आस्था का पर्व है , बल्कि सामाजिक एकता , सांस्कृतिक संरक्षण और सकारात्मक सोच का उत्सव भी है । इस महोत्सव से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व आस्था से जुड़ने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है ।
गुरु गोरखनाथ महोत्सव मूलाकोट, Champawat News Hindi, Pati Vikas Khand News, Guru Gorakhnath Mela Uttarakhand, Mulakot Mela News, Champawat Mela Samachar, Uttarakhand Religious News, Kumaon Cultural Festival
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: