• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सड़क किनारे खाली बर्तनों का ढेर देखकर समझ जाइए आप... - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-16 13:42:42
Share Share Share

सड़क किनारे खाली बर्तनों का ढेर देखकर समझ जाइए आप...


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

अगर आपको राह चलते - चलते सड़क किनारे खाली बर्तनों का ढेर दिखाई दे , तो समझ जाइए आप मॉडल जिले चम्पावत में हो । जी हाँ , मॉडल जिले चम्पावत में पानी के लिए हाहाकार कम होने का नाम नहीं ले रहा है । यहाँ गांव - गांव पानी के लिए जूझ रहे हैं । सड़क किनारे खाली बर्तनों का ये ढेर चम्पावत जिले के धूनाघाट में लगा है । यहाँ पानी की गाड़ी आएगी तब लोगों के हलक तर होंगे । उत्तराखंड के अन्य जिले ये सोच रहे हैं कि , न जाने मॉडल जिले चम्पावत में कितना विकास हो रहा है । लेकिन इस तस्वीर को देखकर उन जिलों का ये भ्रम अब टूट चुका होगा क्योंकि जिस जिले में पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़े तो उस जिले को मॉडल कहा जाना कितना तर्कसंगत होगा । धूनाघाट के लोग पानी तब पी पाएंगे जब पानी की गाड़ी पानी लेकर आएगी । चम्पावत जिले में ये स्थिति हर गांव की बनी हुई है । जिले के कस्बों में औऱ बाजारों में विभाग टैंकरों औऱ पिकअप से पेयजल आपूर्ति करने की कोशिस कर रहा है , लेकिन जिले के गावों की सुध लेने वाला कोई नहीं है । कई गांव ऐसे हैं जहां पानी के लाले पड़ चुके हैं ।

कहाँ है धूनाघाट-

चम्पावत जिले के लोहाघाट - देवीधुरा मोटरमार्ग में स्थित ये गांव स्वयं में इतिहास को समेटे हुए है । ये वही स्थान है जहां वर्ष 1901 में स्वामी विवेकानंद के कदम पड़े थे औऱ उन्होंने यहाँ विश्राम किया था । उन्होंने यहाँ लोगों से उस स्थान के विषय में वार्ता की थी । धूनाघाट उस जमाने का प्रसिद्ध गांव माना जाता था औऱ आसपास के गावों का केन्द्र हुआ करता था , लेकिन आज धूनाघाट सरकारों की बेरुखी का दंश झेल रहा है । जिस स्थान पर स्वामी विवेकानंद के कदम पड़े हों , आज वहाँ के लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in