• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दहशत का वीडियो : छम - छम करता हुआ नहीं , बल्कि चुपचाप आया भालू और बच्चे को उठा ले गया - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-23 11:21:02
Share Share Share

दहशत का वीडियो : छम - छम करता हुआ नहीं , बल्कि चुपचाप आया भालू और बच्चे को उठा ले गया


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले के पोखरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई , जब जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के परिसर में दो भालू घुस आए । इस दौरान एक भालू ने कक्षा छह के छात्र आरव को उठा लिया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । हालांकि स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा दिव्या चौधरी की सूझबूझ और बहादुरी से छात्र की जान बच गई । घटना के बाद स्कूल परिसर में भय का माहौल बन गया है और एहतियातन विद्यालय में 25 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे जब छात्र स्कूल पहुंचे , तभी अचानक दो भालू स्कूल की ओर आते दिखाई दिए ।वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । भालुओं को देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई । कक्षा आठ की छात्रा दिव्या चौधरी ने स्थिति को भांपते हुए शोर मचाया और सभी छात्रों को कक्षाओं की ओर दौड़ने को कहा । इसी बीच एक भालू ने कक्षा का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए पंजों से वार किया । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । इसी दौरान भालू ने कक्षा छह के छात्र आरव को पकड़ लिया और उसे स्कूल परिसर के पास झाड़ियों में ले गया , जहां दूसरा भालू भी मौजूद था । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । छात्रा दिव्या ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाते हुए भालू की ओर दौड़ लगाई । उसके शोर से घबराकर भालू छात्र को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसी बीच स्कूल के शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मिलकर भालुओं को स्कूल परिसर से खदेड़ दिया । जब शिक्षकों ने झाड़ियों से आरव को बाहर निकाला तो उसके शरीर पर भालू के नाखूनों के निशान पाए गए । हालांकि समय रहते छात्रा दिव्या और शिक्षक उपेंद्र सती की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया । घटना के बाद आरव सदमे में है और स्कूल में मौजूद कई बच्चे रोते-बिलखते नजर आए । अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर भारी चिंता और डर का माहौल है । विद्यालय के शिक्षक उपेंद्र सती ने बताया कि यह बच्चों के साथ भालू से जुड़ी तीसरी घटना है । दो दिन पहले भी इसी स्कूल के एक छात्र पर रास्ते में भालू ने हमला किया था, लेकिन उसके साथ चल रहे दूसरे छात्र ने पत्थर मारकर भालू को भगा दिया था । इससे पहले भी बच्चों को स्कूल आते-जाते समय भालू दिखाई दे चुका है , जिससे क्षेत्र में लगातार दहशत बनी हुई है । घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी , ग्रामीण और छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे । बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी ने गंभीर चिंता जताई । वन विभाग ने एहतियातन गांव के दो ग्रामीणों को मानदेय पर तैनात कर बच्चों को घर से स्कूल लाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है । वहीं भालुओं के बढ़ते आतंक को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने 25 दिसंबर तक विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें

इस लिंक पर टच करें -https://youtu.be/IT6OhzueYyg?si=RM-iscTVkmYn0YoY


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in