• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश-विदेश के कवियों ने बिखेरा शब्दों का जादू - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-24 11:05:05
Share Share Share

अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश-विदेश के कवियों ने बिखेरा शब्दों का जादू


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले का रुद्रपुर नगर निगम सभागार साहित्य , संवेदना और राष्ट्रप्रेम के रंगों से सराबोर नजर आया , जब बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजीकृत) की ओर से पाँचवें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में देश ही नहीं , बल्कि विदेशों से आए कवियों ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम मेयर विकास शर्मा एवं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया । मंच से अतिथियों ने हिंदी साहित्य के वैश्विक विस्तार की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया ।

नेपाल और इंडोनेशिया से आई काव्य की खुशबू

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में नेपाल से खिमानन्द बडू, रमेश पन्त ( मीतबन्धु ) , प्रजापति नेगी एवं हेमबाबू लेखक की गरिमामयी उपस्थिति रही । वहीं इंडोनेशिया से सुषमा श्रीवास्तव ने सहभागिता कर सम्मेलन को वास्तविक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई ।
देश-विदेश से पहुंचे कवियों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसके उत्थान का सशक्त संदेश दिया ।

स्थानीय कवियों ने भी लूटी महफिल

स्थानीय कवियों ने भी मंच से अपनी सशक्त और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरीं । सभागार देर शाम तक साहित्यिक ऊर्जा से भरा रहा ।

देशभक्ति की पंक्तियों ने जोड़ा दिल

संस्था के संस्थापक एवं संचालक बादल बाज़पुरी ने देशभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियाँ प्रस्तुत कर माहौल में जोश भर दिया - जवानी हम लुटा देंगे सुनो इस देश की खातिर ,
मगर अपने तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे ।

ग़ज़ल और कविता की बही रसधार
वरिष्ठ कवि अशोक अंजाना (रुद्रपुर) ने अपनी मार्मिक पंक्तियाँ पढ़ीं

शीत बढ़ने लगी , ताप घटने लगा ,
आदमी राम का नाम जपने लगा । वहीं बागपत से आए कवि राहुल धामा ने अपनी ग़ज़ल से श्रोताओं का दिल जीत लिया - संगमरमर की एक मूरत हो , चाँद के जैसी खूबसूरत हो ।

साहित्य साधकों का हुआ सम्मान

काव्य पाठ के उपरांत मेयर विकास शर्मा द्वारा लोक भाषा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जगमोहन सिंह ( जगमोरा ) को पजल शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया । इसके साथ ही डॉ. राजविंदर कौर , सुशील शेलांचली , नीलेश निराला , नवीन आर्य , सूर्य प्रताप चौहान , रोहित तिवारी , सत्यार्थ दीक्षित, सपना कांबोज एवं अंकिता पंत को साहित्य शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया ।

गरिमामयी उपस्थिति और सधा संचालन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा , विशिष्ट अतिथि बिट्टू चौहान रहे , जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील बुड़ाकोटी ने की । मंच संचालन बादल बाज़पुरी एवं नीलेश निराला ने संयुक्त रूप से कुशलता से निभाया ।

जानिए , बुलंदी समिति की साहित्यिक बुलंदी

गौरतलब है कि बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति पिछले पाँच वर्षों से साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है और अब तक तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है । यह आयोजन उसी साहित्यिक प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण बना ।







उधम सिंह नगर समाचार, रुद्रपुर कवि सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन रुद्रपुर, बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, हिंदी साहित्य सम्मेलन, रुद्रपुर न्यूज़, उत्तराखंड साहित्य समाचार, Rudrapur News Hindi, International Kavi Sammelan Uttarakhand


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in