वीडियो : गांव में आग का तांडव , मकान जलकर हुआ राख
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम कुमाल्टी में मंगलवार दोपहर बाद उस वक्त हड़कंप मच गया , जब अचानक दो पुराने आवासीय घरों में भीषण आग भड़क उठी । आग के वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लकड़ी और पत्थर से बने दोनों मकान इसकी चपेट में आ गए और कुछ ही देर में जलकर खाक हो गए ।तेजी से फैली आग , गांव में मचा हड़कंप
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार , दोपहर करीब पौने तीन बजे ग्राम कुमाल्टी निवासी बलबीर के दो पुराने घरों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं । घरों में पशुओं के लिए रखी चारापत्ती और सूखी घास ने आग को और भड़का दिया , जिससे हालात बेकाबू हो गए ।प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही फायर सर्विस , पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची । स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दोनों मकान पूरी तरह जल चुके थे । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है ।राहत की बात : कोई जन या पशु हानि नहीं
जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार , इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है , जो कि राहत की बात रही । फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है ।ग्रामीण इलाकों में आग से सतर्कता जरूरी
यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने लकड़ी के मकानों और घरों में रखी सूखी घास-चारापत्ती से आग के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
इस लिंक पर टच करें - https://youtu.be/Hv7InOk4izY?si=K6apbwczN9Cl813u
उत्तरकाशी आग की खबर, भटवाड़ी तहसील कुमाल्टी, उत्तरकाशी अग्निकांड, कुमाल्टी गांव आग, उत्तराखंड ताजा समाचार, Uttarkashi fire news, SDRF fire operation, ग्रामीण क्षेत्र आग की घटना