• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

त्यागी की हत्या से 780 करोड़ रुपये का राज़ दफन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-28 11:13:02
Share Share Share

त्यागी की हत्या से 780 करोड़ रुपये का राज़ दफन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून / हरिद्वार - 24 दिसंबर को हरिद्वार के लस्कर में पुलिस अभिरक्षा में दो बदमाशों ने पच्छिमी उत्तर प्रदेश के 57 वर्षीय कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मार दी । जिसके बाद उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था । विनय त्यागी के गले , छाती और हाथ में 3 गोलियां लगी थी । जिसके बाद उसकी आंतें फट गई और पेट में खून भर गया । डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया और फिर विनय त्यागी वेंटिलेटर पर था । शनिवार सुबह करीब 7 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

कुख्यात विनय त्यागी की मौत और 780 करोड़ के राज दफ्न

विनय त्यागी की हत्या ने सिर्फ एक जान नहीं ली , बल्कि 780 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों से जुड़ा ऐसा राज़ भी दफन कर दिया , जिसने उत्तराखंड से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सियासी और प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है ।

हत्या के बाद उठा अरबों के काले धन का तूफान

विनय त्यागी की मौत के बाद जांच एजेंसियों के सामने ऐसे इनपुट आए हैं , जिनसे संकेत मिलते हैं कि उसके नेटवर्क में सैकड़ों करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति छिपी हुई थी । जमीन , शेल कंपनियां , फर्जी दस्तावेज और बेनामी सौदे , सब कुछ एक संगठित तंत्र का हिस्सा बताया जा रहा है ।

पुलिस अभिरक्षा में मौत , सुरक्षा पर गंभीर सवाल

गैंगस्टर पर जानलेवा हमला उस वक्त हुआ जब उसे जेल से पेशी पर लाया गया था । चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस असहाय खड़ी नजर आई , जिससे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक सामने आई । इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा घेरा पर सवाल खड़े हो गए हैं ।

बेटी तन्वी भारद्वाज का बड़ा आरोप

विनय त्यागी की बेटी तन्वी भारद्वाज ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि उन्होंने हमले से पहले ही पिता की जान को खतरे की सूचना मजिस्ट्रेट को दी थी , अतिरिक्त सुरक्षा की मांग भी की गई थी , लेकिन लापरवाही भारी पड़ी । अब उन्होंने निष्पक्ष जांच और पूरे घटनाक्रम की जवाबदेही तय करने की मांग की है ।

जमीन के नाम पर 25 लाख की ठगी , पुराना मामला फिर चर्चा में

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला भी एक बार फिर सुर्खियों में है ।
आरोप है कि फर्जी और कूट रचित बैनामा दिखाकर रकम ऐंठी गई , जबकि जमीन किसी और के नाम दर्ज थी । यह मुकदमा 3 दिसंबर को दर्ज हुआ था और इसकी जांच अब लोकपाल को सौंपी गई है ।

कभी दोस्त , फिर दुश्मन - गैंगवार की अधूरी कहानी

सूत्रों के मुताबिक , विनय त्यागी के कई पुराने साथी बाद में उसके दुश्मन बन गए । हत्या , लूट , रंगदारी जैसे मामलों में नाम दर्ज होने के कारण उसकी दुश्मनी की सूची लंबी थी । हालांकि जानकारों की मानें तो यह मामला सिर्फ आपराधिक रंजिश का नहीं , बल्कि अरबों की बेनामी संपत्ति से गहराई से जुड़ा हुआ है ।

क्या खुलेगा 780 करोड़ का पूरा सच ?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है - क्या जांच एजेंसियां 780 करोड़ रुपये के इस कथित काले साम्राज्य का पूरा सच सामने ला पाएंगी ? या फिर यह राज़ भी विनय त्यागी के साथ ही कब्र में दफन हो जाएगा ?







Vinay Tyagi murder, विनय त्यागी हत्या, 780 करोड़ बेनामी संपत्ति, गैंगस्टर विनय त्यागी, Haridwar gang war, Vinay Tyagi news, उत्तराखंड क्राइम न्यूज़, बेनामी संपत्ति मामला, त्यागी मर्डर केस, gangsters of Uttarakhand


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in