AI वीडियो बवाल : बीजेपी बैकफुट पर , सोशल मीडिया से हटाया गया विवादित वीडियो
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने कथित फर्जी वीडियो ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल किए गए AI वीडियो को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) बैकफुट पर नजर आ रही है । हरीश रावत के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद बीजेपी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक , इंस्टाग्राम और एक्स ( ट्विटर ) हैंडल्स से विवादित वीडियो हटा दिया है ।मुस्लिम तुष्टिकरण और पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप
विवादित AI वीडियो में हरीश रावत को मुस्लिम टोपी पहने हुए मुस्लिम हितैषी दिखाया गया , साथ ही उत्तराखंड में मजार और मस्जिद बनवाने जैसे आरोप दर्शाए गए । दूसरी ओर , उसी वीडियो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हीरो के रूप में पेश किया गया । इतना ही नहीं , एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ , जिसमें हरीश रावत को पाकिस्तान का जासूस तक बताया गया ।छवि धूमिल करने और जान का खतरा
हरीश रावत ने इन वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे उनकी छवि को जानबूझकर धूमिल किया जा रहा है और इस तरह के प्रोपेगेंडा से उनकी जान को भी खतरा हो सकता है ।4 घंटे थाने में बैठे हरीश रावत , FIR अज्ञात के खिलाफ
पूरे मामले को लेकर हरीश रावत ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई । FIR दर्ज कराने के लिए उन्हें करीब 4 घंटे तक थाने में बैठना पड़ा । हालांकि शिकायत बीजेपी के खिलाफ नहीं बल्कि अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई । इसके बाद वे एसएसपी देहरादून से भी मिले ।बीजेपी मुख्यालय घेराव और भोंपू प्रदर्शन
मामला यहीं नहीं रुका , गुरुवार को हरीश रावत ने देहरादून के बलबीर रोड स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया। भारी पुलिस बल ने उन्हें रोका , जिसके बाद हरीश रावत ने भोंपू बजाकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला ।दबाव में वीडियो हटाने को मजबूर बीजेपी
बढ़ते सियासी दबाव और विरोध को देखते हुए आखिरकार बीजेपी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स से हरीश रावत के खिलाफ बनाया गया AI वीडियो हटा लिया ।कांग्रेस का हमला : माफी मांगे बीजेपी
वीडियो हटने के बाद भी कांग्रेस पीछे हटने को तैयार नहीं है । कांग्रेस का कहना है कि - बीजेपी बार - बार झूठा प्रोपेगेंडा फैलाती है । इस बार दबाव में आकर वीडियो हटाना पड़ा , लेकिन इससे पूरा कांग्रेस संगठन बदनाम किया गया । बीजेपी को इस पूरे मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए ।
हरीश रावत AI वीडियो विवाद, देहरादून राजनीतिक खबर, उत्तराखंड बीजेपी कांग्रेस विवाद, AI वीडियो प्रोपेगेंडा, बीजेपी सोशल मीडिया वीडियो, हरीश रावत प्रदर्शन, देहरादून न्यूज, उत्तराखंड राजनीति ताजा खबर