सनसनीखेज : दहेज की भूख ने ली बहू की जान , कलयुगी सास - ससुर सलाखों के पीछे
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जनपद से दहेज उत्पीड़न और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । दहेज के लालच में एक विवाहिता की जान लेने के आरोप में पुलिस ने उसके सास - ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । मामला सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।मायके पक्ष की तहरीर से खुला राज
23 सितंबर 2025 को सुपुली देवी , निवासी ग्राम कनोल , विकासखंड नंदानगर ने थाना थराली में लिखित तहरीर दी । उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री उर्मिला का विवाह वर्ष 2023 में प्रेम सिंह ( निवासी ग्राम ल्वाणी , तहसील देवाल ) से हुआ था ।शादी के बाद शुरू हुआ दहेज का जुल्म
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उर्मिला को उसके ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था । घटना से कुछ समय पहले उर्मिला ने फोन कर मायके वालों को मारपीट की जानकारी दी , लेकिन इसके तुरंत बाद उसका फोन बंद हो गया ।हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश
कुछ देर बाद ग्रामीणों के माध्यम से उर्मिला की मौत की सूचना मिली । परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष ने उर्मिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया ।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली में
मुकदमा अपराध संख्या 24/25 , धारा 80(2) बीएनएस सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत पंवार ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए ।जांच में जुटी पुलिस , साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी
प्रकरण की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा की जा रही है । जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण , साक्ष्य संकलन और गवाहों के बयान दर्ज किए गए ।सास - ससुर गिरफ्तार , भेजे गए जेल
जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने ससुर त्रिलोक सिंह ( 62 वर्ष ) व सास रामेश्वरी देवी ( 52 वर्ष ) निवासी ग्राम ल्वाणी , तहसील देवाल , थाना थराली को गिरफ्तार किया । आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है ।
चमोली दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना उत्तराखंड, चमोली पुलिस कार्रवाई, थराली थाना मामला, सास ससुर गिरफ्तार, विवाहिता हत्या खबर, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, दहेज हत्या ताजा खबर
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: