• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home खेल समाचार

8वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखा देवभूमि का दम - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-29 12:59:35
Share Share Share

8वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखा देवभूमि का दम


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पौड़ी गढ़वाल ( Pauri Garhwal ) - जिले के कोटद्वार स्थित ऐतिहासिक भूमि इन दिनों मुक्केबाजी के जुनून से सराबोर है । दुर्गापुरी स्टेडियम में आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को रिंग के भीतर शौर्य , साहस और तकनीकी कौशल का शानदार संगम देखने को मिला । उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से हो रहे इस आयोजन में जूनियर बालिकाओं और बालकों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया ।

जूनियर बालिकाओं का दमदार प्रदर्शन , भविष्य की मैरीकॉम की झलक

प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर बालिका वर्ग के मुकाबले खास आकर्षण का केंद्र रहे । सटीक पंच , तेज फुटवर्क और आत्मविश्वास से भरी बॉक्सिंग ने यह साबित कर दिया कि देवभूमि की बेटियाँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने को तैयार हैं ।
बालिका वर्ग ( क्वार्टर फाइनल ) में कुल 18 मुकाबले खेले गए । 44-46 किग्रा भार वर्ग में देहरादून की मुक्केबाज ने नैनीताल की खिलाड़ी को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । पिथौरागढ़ हॉस्टल , हरिद्वार , चम्पावत और बागेश्वर की टीमें भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचीं ।

बालक वर्ग के सेमीफाइनल में दिखी कड़ी टक्कर

बालक वर्ग (सेमीफाइनल) के अंतर्गत 13 भार वर्गों में कुल 24 जबरदस्त मुकाबले हुए । हर राउंड में खिलाड़ियों की सहनशक्ति और रणनीति की परीक्षा होती नजर आई । देहरादून, पिथौरागढ़ , पौड़ी-A , कोटद्वार हॉस्टल , चम्पावत और नैनीताल के जांबाज मुक्केबाजों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की ।

गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल , वरिष्ठ खेल प्रेमी धीरेन्द्र कंडारी , जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत और विधानसभा अध्यक्ष के पीआरओ पंकज पुंडीर सहित अन्य अतिथियों ने किया ।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा - यह रिंग केवल जीत-हार का फैसला नहीं करती , बल्कि यह उत्तराखंड के उन हीरों को तराश रही है , जो भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर तिरंगा फहराएंगे ।

दिग्गजों की मौजूदगी से बढ़ा खिलाड़ियों का मनोबल

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्व एशियन मेडलिस्ट कैप्टन देवी चंद , अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डीसी भट्ट , अंतरराष्ट्रीय रेफरी देवेंद्र सिंह जीना और जोगेंद्र सिंह बोरा जैसे नामचीन चेहरे मौजूद रहे । इसके अलावा पूर्व लेफ्टिनेंट चंद्रपाल पटवाल , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि बाला केष्ठवाल , युवा मोर्चा अध्यक्ष शांता बमराडा और स्टेडियम इंचार्ज श्याम सिंह डांगी ने भी रिंग के किनारे बैठकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया ।

फाइनल मुकाबलों में तय होगा राष्ट्रीय स्तर का रास्ता

मीडिया प्रभारी शिवम नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 29 दिसंबर को होगा । अंतिम दिन होने वाले फाइनल मुकाबले सबसे अधिक रोमांचक होंगे , क्योंकि इन्हीं मुकाबलों के माध्यम से उन सर्वश्रेष्ठ जूनियर मुक्केबाजों का चयन किया जाएगा , जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में रितेश अधिकारी ( अध्यक्ष , जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ) , जगत राणा , कमल सिंह नेगी , अमित नेगी सहित बॉक्सिंग एसोसिएशन की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ।







पौड़ी गढ़वाल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, कोटद्वार जूनियर बॉक्सिंग, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन, राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता, उत्तराखंड खेल समाचार, जूनियर बॉक्सिंग उत्तराखंड, कोटद्वार खेल आयोजन


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दुखद : पहले बेटे की चिता जली , फिर मां ने भी कह दिया अलविदा...मां - बेटे की यह कहानी पढ़कर भर आएंगी आंखें ,

    WI vs IND : संकट में फंसी टीम इंडिया , दो विकेट गिरते ही गरजा संजू सैमसन का बल्ला ,

    टी20 वर्ल्ड कप : अफगानिस्तान को दिल दुखाने वाली हार का सामना करना पड़ा , दो सुपर ओवर तक चले इस मैच में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत ,

    22 गेंदों का तूफान ! अभिषेक ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड , क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप ,

    संन्यास : सफल भारतीय खिलाड़ी ने की संन्यास की घोषणा ,

    बड़ी खबर : सुगौरव ने बढाया चम्पावत का गौरव , अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन ,

    बड़ी खबर : विराट कोहली ने की संन्यास की घोषणा ,

    संन्यास : रोहित शर्मा ने किया संन्यास का एलान ,

    बड़ी खबर : क्या धोनी आंखरी बार खेलेंगे ईडन में ? ,

    जानिए , आज का मैच कोहली , जडेजा , शमी और गिल के लिए क्यों है खास ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in