गिरफ्तार : थर्टी फर्स्ट पर पकड़ा गया तस्कर , अब जेल में बोलेगा - हैप्पी न्यू ईयर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - नववर्ष और 31 दिसंबर को लेकर उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है । कानून - व्यवस्था बनाए रखने और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में मनेरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।चेकिंग अभियान में बड़ी कामयाबी
मनेरी पुलिस टीम ने बीती रात भटवाड़ी ( मल्ला ) से सिल्ला गांव जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा । तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 602 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई ।21 वर्षीय युवक गिरफ्तार , जेल में मनेगा नया साल
गिरफ्तार युवक की पहचान रजनीश राणा ( उम्र 21 वर्ष ) के रूप में हुई है । बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 1.2 लाख रुपये बताई जा रही है ।NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली मनेरी में NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जिले में नशे , मादक पदार्थों और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी है । पुलिस का साफ संदेश है - नशे के सौदागरों के लिए उत्तरकाशी में कोई जगह नहीं ।न्यू ईयर पर पुलिस का कड़ा संदेश
31 दिसंबर की रात जहां आम लोग नए साल की खुशियों में डूबे हैं , वहीं नशे के कारोबार में लिप्त लोग पुलिस की सख्ती का शिकार हो रहे हैं । थर्टी फर्स्ट पर पकड़ा गया यह युवक अब न्यू ईयर जेल में मनाएगा ।
उत्तरकाशी पुलिस, मनेरी चरस बरामद, 31 दिसंबर गिरफ्तारी, NDPS Act उत्तराखंड, अवैध चरस गिरफ्तार, न्यू ईयर पुलिस चेकिंग, उत्तरकाशी क्राइम न्यूज, मनेरी थाना खबर
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: