• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

शर्मनाक वारदात : छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-31 23:05:28
Share Share Share

शर्मनाक वारदात : छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र से एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है । यहां फिटनेस के नाम पर भरोसा जीतने वाले जिम संचालक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक यूनिवर्सिटी में बीसीए की छात्रा है और पिछले 15 दिनों से क्लेमेनटाउन स्थित फिट एंड फाइन जिम में कसरत करने जा रही थी । जिम का मालिक व ट्रेनर नदीम अंसारी शुरुआत से ही उस पर बुरी नजर रखे हुए था । पीड़िता के अनुसार , पिछले 10 दिनों से आरोपी उल्टे-सीधे कमेंट , अश्लील बातें और मानसिक दबाव बना रहा था ।

ब्लैकमेलिंग से लेकर जबरदस्ती तक

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था । 26 दिसंबर को जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रही थी , तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे जबरदस्ती गले लगाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया । किसी तरह पीड़िता ने खुद को बचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी ।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई , आरोपी सलाखों के पीछे

थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

जिम जैसी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाही किस हद तक खतरनाक हो सकती है । जिम , कोचिंग सेंटर और ट्रेनिंग संस्थानों में सख्त निगरानी और सत्यापन की जरूरत पर यह मामला बड़ा सवाल खड़ा करता है ।







Dehradun crime news, Clement Town gym case, Fit and Fine Gym Dehradun, gym trainer arrested, student molestation case, attempted rape Dehradun, Uttarakhand crime news, Dehradun police action, gym owner rape attempt, latest Dehradun news


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in