• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-01-01 15:31:45
Share Share Share

चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मानसून आधारित फसल बीमा भुगतान पर भड़के किसान , सरकार से जवाब की मांग ।
चम्पावत ( Champawat ) - जनपद के विकासखंड पाटी में मानसून आधारित फसल बीमा को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है । भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक कमेटी पाटी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक ही विकासखंड के दो क्षेत्रों - खेतीखान और पाटी में किसानों के साथ खुला भेदभाव किया जा रहा है ।

एक ही विकासखंड , फिर दो अलग नुकसान ?

किसानों का सवाल सीधा और तीखा है - क्या एक ही विकासखंड में मानसून अलग - अलग तरीके से बरसा ? क्या खेतीखान में फसलों को 30% नुकसान हुआ और पाटी में केवल 11% ? या फिर यह सब कागजों और दफ्तरों में बैठकर किया गया आंकलन है ?

खेतीखान को 30% , पाटी को 11% बीमा—क्यों ?

किसानों का कहना है कि खेतीखान क्षेत्र में 30 प्रतिशत बीमा भुगतान तय किया गया है , जबकि पाटी क्षेत्र में मात्र 11 प्रतिशत । जबकि दोनों ही क्षेत्र एक ही विकासखंड में आते हैं और मौसम , बारिश और खेती की परिस्थितियां लगभग समान हैं ।

गद्देदार कुर्सियों में बैठकर किया गया नुकसान का आंकलन

किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि फसल नुकसान का मैदानी सर्वे किए बिना , केवल ऑफिसों की गद्देदार कुर्सियों पर बैठकर आंकड़े तय किए गए हैं ।
किसानों का कहना है कि असल हालात खेतों में हैं , फाइलों में नहीं ।

किसान संगठनों का कड़ा विरोध

इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए किसान यूनियन ब्लॉक कमेटी पाटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता , उपाध्यक्ष भगीरथ सोराड़ी , सचिव ललित मोहन गहतोड़ी , सदस्य भुवन चंद्र भट्ट , शिवराज सिंह मेहता , रमेश चंद्र , महेश चंद्र , सुनील , सुनीता , शांति देवी , सुशीला , भावना समेत कई किसानों ने एक स्वर में कहा कि यदि न्यायपूर्ण बीमा भुगतान नहीं हुआ , तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे ।

सरकार से मांग - दोबारा हो निष्पक्ष सर्वे

किसानों ने मांग की है कि पाटी क्षेत्र में फसल नुकसान का दोबारा सर्वे कराया जाए , एक ही विकासखंड में समान मापदंड लागू हों । किसानों के साथ भेदभाव तत्काल खत्म किया जाए ।

उठ रहे हैं कई सवाल , क्या जवाब देगी सरकार

किसानों का कहना है , क्या किसानों की मेहनत की कीमत सिर्फ आंकड़ों तक सीमित रह गई है ? क्या फसल बीमा योजना किसानों के लिए है या सिर्फ कागजी खानापूर्ति ? आंखिर कब मिलेगा पाटी के किसानों को उनका हक ?








चम्पावत किसान खबर, पाटी फसल बीमा विवाद, मानसून आधारित फसल बीमा, भारतीय किसान यूनियन पाटी, खेतीखान पाटी बीमा भुगतान, उत्तराखंड किसान आंदोलन, फसल नुकसान सर्वे, किसान बीमा घोटाला, Champawat Farmer News, Pati Crop Insurance


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

    मिशाल : पहाड़ की माटी से युवक ने उगाया सोना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in