1 किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर जोरदार चोट की है । पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशों पर चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत कोतवाली मनेरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है ।रात के अंधेरे में सटीक सूचना , तस्कर दबोचा गया
कोतवाली मनेरी पुलिस टीम ने 04 जनवरी 2026 की रात को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सालंग गांव की ओर जाने वाले नवनिर्मित पुल के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया । तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई , जिसकी बाजार में अच्छी-खासी कीमत बताई जा रही है ।NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज , न्यायालय में पेशी आज
गिरफ्तार युवक की पहचान उपेन्द्र राणा (30 वर्ष) पुत्र निवासी ग्राम सालंग , भटवाड़ी , उत्तरकाशी के रूप में हुई है । अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली मनेरी में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है । आज उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।एसपी ने की पुलिस टीम की सराहना , 5000 रुपये नकद इनाम
इस बड़ी कार्रवाई पर एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए ₹5000 नकद पारितोषिक देने की घोषणा की है ।नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा : एसपी
एसपी कमलेश उपाध्याय ने साफ शब्दों में कहा कि - जनपद में अवैध नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में फलने - फूलने नहीं दिया जाएगा । युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्त जारी रहेगी ।
उत्तरकाशी पुलिस, मनेरी कोतवाली, चरस तस्कर गिरफ्तार, उत्तरकाशी नशा मुक्त अभियान, Drugs Free Devbhoomi Mission, NDPS Act उत्तराखंड, Uttarkashi Crime News, Gangotri National Highway News, Kamlesh Upadhyay SP Uttarkashi
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: