• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को दबोचा , चाकू बरामद - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-01-08 15:15:05
Share Share Share

पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को दबोचा , चाकू बरामद


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - के रायपुर क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है । घटना ने इलाके में दहशत फैला दी थी , लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया ।

जानिए , कब और कहां हुई वारदात ?

04 जनवरी की रात , यूको बैंक क्षेत्र , रांझावाला ( थाना रायपुर ) में वादी पर नुकीली वस्तु से हमला किया गया । पीड़ित रांझावाला , रायपुर का निवासी है , जिस पर मयंक वर्मा और शरद पाल ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया ।

पेट , हाथ और जांघ पर किए गए वार

अभियुक्तों ने वादी के पेट , बाएं हाथ , दाहिनी जांघ पर नुकीली वस्तु ( चाकू ) से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच - बचाव किया , जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए ।

मुकदमा दर्ज , पुलिस हरकत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 11/2026
धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

SSP के निर्देश पर चला ताबड़तोड़ एक्शन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद थाना रायपुर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की । लगातार दबिश और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने
06 जनवरी 2026 को
भरतु चौक , मालसी पुलिया क्षेत्र से मुख्य अभियुक्त शरद कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया ।

घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है , जिससे मामले में पुलिस की पकड़ और मजबूत हो गई है ।

जानिए , गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - पता

पुलिस ने शरद कुमार पाल पुत्र गुरु प्रसाद पाल , निवासी - सती वाला बाग , रांझावाला , रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है , जबकि फरार आरोपी पुलिस अब दूसरे आरोपी मयंक वर्मा की तलाश में जुटी है । जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी संभव मानी जा रही है ।







देहरादून क्राइम न्यूज, रायपुर थाना, जानलेवा हमला देहरादून, दून पुलिस कार्रवाई, शरद कुमार पाल गिरफ्तारी, देहरादून अपराध समाचार, उत्तराखंड पुलिस न्यूज, Dehradun Crime News, Raipur Police Dehradun, Attempt to Murder Case


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in