आग से दो मंजिला मकान राख , 28 हजार नकद समेत सब कुछ खाक
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के कपकोट क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । बैड़ा मझेड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक मामूली शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया । आग की लपटों में एक व्यक्ति का दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया । इस अग्निकांड में 28 हजार रुपये नकद , घरेलू सामान , कपड़े , बिस्तर और महीनों का राशन जलकर नष्ट हो गया ।सड़क पर खड़े थे , घर में लग गई आग
लौटे तो सामने था जलता हुआ आशियाना
जब भरत भट्ट वापस घर पहुंचे , तब तक शॉर्ट सर्किट से लगी आग विकराल रूप ले चुकी थी । कुछ ही पलों में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया और भरत भट्ट का आशियाना जलकर खाक हो गया ।दमकल और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
गांव बना ढाल , सबने मिलकर बुझाई आग
प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट , पीड़ित बेघर
पटवारी तनुजा परिहार ने घटना की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है । उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में 28 हजार रुपये नगद भी जल गए हैं । फिलहाल पीड़ित भरत भट्ट अपने चाचा के पुराने मकान में शरण लिए हुए हैं ।एक झटके में सब कुछ खत्म
Bageshwar News, Kapkot News, Bada Majheda Fire, Uttarakhand Fire News, Short Circuit Fire, Kapkot Village News, Bageshwar Accident News, Fire Incident Uttarakhand, Rural Fire News, Bageshwar Latest News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: