अंकिता हत्याकांड : CBI जांच का रास्ता साफ , धामी सरकार का बड़ा फैसला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब CBI जांच का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और भावनाओं का सम्मान करते हुए मामले की CBI जांच की संस्तुति प्रदान कर दी है । यह फैसला राज्य की राजनीति और न्याय व्यवस्था दोनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है ।मुख्यमंत्री धामी बोले - अंकिता हमारी भी बहन और बेटी थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है । उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं , बल्कि हमारी भी बहन और बेटी थी । सरकार ने शुरू से ही इस प्रकरण को पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संभाला है ।घटना के बाद तत्काल SIT , महिला IPS को सौंपी कमान
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी देरी के महिला IPS अधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया । मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता पर रखा गया । सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया और सरकार की ओर से सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई ।बिना जमानत के आजीवन कारावास तक का सफर
SIT की गहन जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई । ट्रायल के दौरान किसी भी अभियुक्त को जमानत नहीं मिल सकी । निचली अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई , जिसे सरकार अपनी मजबूत पैरवी का परिणाम बता रही है ।सोशल मीडिया ऑडियो क्लिप्स पर भी सख्ती
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो क्लिप्स के मामले में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं । इनकी जांच लगातार जारी है और सरकार किसी भी तथ्य या साक्ष्य की अनदेखी नहीं करेगी ।माता - पिता से मुलाकात के बाद लिया गया CBI जांच का फैसला
सीएम धामी ने हाल ही में स्वयं अंकिता के माता - पिता से मुलाकात की थी । बातचीत के दौरान उन्होंने CBI जांच की मांग रखी , जिसे सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करते हुए CBI जांच का निर्णय लिया ।धामी सरकार का दो टूक संदेश
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार पहले भी न्याय के लिए प्रतिबद्ध थी और आगे भी पूरी दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ स्वर्गीय अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध रहेगी ।
अंकिता भंडारी हत्याकांड, Ankita Bhandari Case, CBI जांच अंकिता भंडारी, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand News, Ankita Bhandari Murder Case, SIT Investigation, CBI Probe Uttarakhand
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: