विधायक पर लगाया ज़मीन हड़पने का आरोप , SDM दफ्तर के बाहर आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधमसिंह नगर ( Us Nagar ) -बाजपुर
उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र से ज़मीन से जुड़ा एक हाई प्रोफाइल और सनसनीखेज मामला सामने आया है , जिसने प्रशासन से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल मचा दी है । 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर और उनके पुत्र अवतार सिंह ने गदरपुर से भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और उनके भाई अमर पांडे पर धोखाधड़ी के जरिए ज़मीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है ।लीज के नाम पर रजिस्ट्री , पीड़िता का बड़ा आरोप
पीड़ित महिला परमजीत कौर का कहना है कि वर्ष 2019 में विधायक के भाई अमर पांडे ने उनसे लगभग एक हेक्टेयर कृषि भूमि को 30 साल की लीज पर लेने की बात कही थी । भरोसे में लेकर कागजी कार्रवाई कराई गई , लेकिन महिला का आरोप है कि दस्तावेजों में हेराफेरी कर पूरी ज़मीन अपने नाम दर्ज करा ली गई ।एक एकड़ की बात , कागजों में पूरी ज़मीन
परमजीत कौर का दावा है कि शुरुआत में केवल एक एकड़ भूमि की लीज तय हुई थी , लेकिन रजिस्ट्री के दौरान उन्हें गुमराह कर पूरी भूमि को दस्तावेजों में शामिल कर लिया गया । जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो वे न्याय के लिए दर - दर भटकने को मजबूर हो गईं ।[h 2]SDM कार्यालय के बाहर धरना , आत्मदाह की चेतावनी[/h2]न्याय न मिलने से आहत पीड़ित परिवार ने SDM कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और यहां तक चेतावनी दे डाली कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे । इस चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया ।प्रशासन की बढ़ी मुश्किलें , जांच की उठी मांग
मामले के तूल पकड़ने के बाद अब प्रशासन पर निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ गया है । स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी मामले में उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है ।सवालों के घेरे में सियासत और सिस्टम
इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि
क्या सत्ता और रसूख के आगे आम आदमी की ज़मीन भी सुरक्षित नहीं ? अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और सरकार इस गंभीर आरोप पर क्या रुख अपनाती है ।
उधमसिंह नगर न्यूज, बाजपुर जमीन विवाद, भाजपा विधायक पर आरोप, अरविंद पांडे विवाद, अमर पांडे जमीन मामला, SDM कार्यालय धरना, बुजुर्ग महिला जमीन हड़पने का आरोप, उत्तराखंड जमीन घोटाला, बाजपुर ताजा खबर, Uttarakhand Land Dispute News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: