• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-01-18 22:24:31
Share Share Share

विधायक के बेटे पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जिले के किच्छा क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया , जब किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और आवास विकास रुद्रपुर के पार्षद सौरभ बेहड़ पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया । घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई , जबकि राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मच गई ।

स्कूटी को लात मारकर गिराया , फिर बेरहमी से हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार , रविवार शाम पूर्व में हुए विवाद के मामले में पंचायत के लिए सौरभ बेहड़ आवास विकास चौकी जा रहे थे । जैसे ही वह आवास विकास क्षेत्र में पहुंचे , बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया । सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने सौरभ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।

शोर मचते ही भागे हमलावर

हमले के दौरान शोर - शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए । लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए । इसके बाद किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी ।

मौके पर पुलिस , विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । घटना की गंभीरता को देखते हुए किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ , पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत शहर के कई गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे । घायल सौरभ बेहड़ को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

एसपी सिटी अस्पताल पहुंचे , गिरफ्तारी के निर्देश

बाद में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घायल पार्षद का हालचाल जाना । उन्होंने पुलिस टीम को हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए ।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस , तलाश तेज

फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है । हमले के पीछे पुरानी रंजिश या किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है । इस सनसनीखेज हमले के बाद किच्छा और रुद्रपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं ।








उधम सिंह नगर खबर, किच्छा ताजा समाचार, सौरभ बेहड़ पर हमला, तिलकराज बेहड़ पुत्र हमला, रुद्रपुर आवास विकास घटना, पार्षद पर जानलेवा हमला, किच्छा क्राइम न्यूज, Uttarakhand Crime News, Kichha MLA Son Attack


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in