• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सरकार का बड़ा तोहफा : कृषि सहायकों के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-01-19 20:08:44
Share Share Share

सरकार का बड़ा तोहफा : कृषि सहायकों के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

₹8300 से बढ़कर ₹12391 हुआ मानदेय , शासनादेश जारी ।
देहरादून ( Dehradun ) - प्रदेश के कृषि सहायकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है । लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे कृषि सहायकों को आखिरकार सरकार का बड़ा तोहफा मिल गया है । अब न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों को ₹8300 के बजाय ₹12391 मानदेय मिलेगा । इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक शासनादेश जारी कर दिया गया है ।

कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद हुआ फैसला

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद शासन स्तर पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं । इसके बाद कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का निर्णय लागू किया गया । यह फैसला कृषि सहायकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला माना जा रहा है ।

लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की कर रहे थे मांग

गौरतलब है कि कृषि सहायक काफी समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे । उनकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने सचिव कृषि को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे । शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब यह निर्णय धरातल पर उतर आया है ।

किसानों और सरकार के बीच सेतु हैं कृषि सहायक

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक किसानों और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं । सरकारी योजनाओं , तकनीकी जानकारियों और नवीन कृषि पद्धतियों को किसानों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

मनोबल बढ़ाना और उचित पारिश्रमिक देना सरकार की प्राथमिकता

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि सहायकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें उनके कार्य के अनुरूप उचित पारिश्रमिक देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है । सरकार का यह निर्णय कृषि सहायकों के हित में एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम माना जा रहा है ।

प्रदेशभर के कृषि सहायकों में खुशी की लहर

मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के बाद प्रदेशभर के कृषि सहायकों में खुशी की लहर दौड़ गई है । इसे कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम बताया जा रहा है ।







कृषि सहायक मानदेय वृद्धि, उत्तराखंड कृषि सहायक खबर, कृषि मंत्री गणेश जोशी, Uttarakhand Agriculture Assistant Salary, कृषि सहायक शासनादेश, उत्तराखंड कृषि समाचार, कृषि सहायकों को राहत, कृषि विभाग उत्तराखंड


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in