• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

डर इतना कि , मासूम बच्चियों ने गाड़ी के पीछे गुजार दी पूरी रात - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-01-21 19:01:10
Share Share Share

डर इतना कि , मासूम बच्चियों ने गाड़ी के पीछे गुजार दी पूरी रात


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया , जब नेपाल के जिला जुमला मूल निवासी एक परिवार की दो मासूम बेटियां अचानक लापता हो गईं । बच्चियों की उम्र महज 11 साल और 6 साल होने के कारण मामला बेहद संवेदनशील बन गया ।

सुबह 8:30 बजे पहुंचा परिवार , पुलिस ने तुरंत संभाली कमान

21 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे परिजन बदहवास हालत में कोतवाली ज्योतिर्मठ पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कि उनकी दोनों बेटियां बीती शाम से गायब हैं । किसी अनहोनी की आशंका से डरे परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई ।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत की अगुवाई में चला सर्च ऑपरेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत ने बिना समय गंवाए पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभाला । परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संभावित मार्गों , पार्किंग एरिया और आसपास के इलाकों में तेज सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया ।

एक घंटे में बड़ी सफलता , 9:30 बजे मिलीं दोनों बच्चियां

पुलिस की मेहनत रंग लाई और सुबह करीब 9:30 बजे , दोनों बच्चियों को पंचवटी से मारवाड़ी जाने वाले पैदल रास्ते पर सकुशल बरामद कर लिया गया । बच्चियां सुरक्षित थीं , यह जानकर पुलिस और परिजनों दोनों ने राहत की सांस ली ।

कुरकुरे बने डर की वजह , वजह जानकर पुलिस भी चौंकी

जब महिला कांस्टेबल ने बच्चियों से प्यार से बात की , तो जो वजह सामने आई , वह चौंकाने के साथ - साथ सोचने पर मजबूर करने वाली थी । बच्चियों ने बताया - कल शाम हमने कुरकुरे खाए थे । डर था कि घर जाने पर मम्मी-पापा डांटेंगे । इसी डर से हम घर के पास पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी के पीछे छुप गईं और पूरी रात वहीं बिताई ।

पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी , बच्चियों और परिजनों की काउंसलिंग

चमोली पुलिस ने केवल बच्चियों को बरामद कर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की , बल्कि महिला कांस्टेबल के माध्यम से बच्चियों और परिजनों की काउंसलिंग भी कराई । बच्चियों को समझाया गया कि डर के कारण घर से भागना जानलेवा हो सकता है । वहीं परिजनों को बच्चों से प्यार , धैर्य और समझदारी से पेश आने की सलाह दी गई ।

परिजनों ने जताया आभार , बोले - पुलिस ने बचाई हमारी दुनिया

अपनी लाडलियों को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें भर आईं । उन्होंने चमोली पुलिस की तत्परता , संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया ।

यह घटना न सिर्फ पुलिस की मुस्तैदी का उदाहरण है , बल्कि समाज को यह भी सीख देती है कि बच्चों के साथ सख्ती नहीं , संवाद और विश्वास सबसे जरूरी है ।







चमोली पुलिस, ज्योतिर्मठ खबर, लापता बच्चियां बरामद, चमोली न्यूज, उत्तराखंड पुलिस, बच्चों की सुरक्षा, चमोली ताजा खबर, ज्योतिर्मठ पुलिस, human interest news, Uttarakhand News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in