जम्मू-कश्मीर : डोडा में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा , 10 जवान शहीद , 11 घायल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
जम्मू-कश्मीर - के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना का वाहन खाई में गिर गया । इस दुर्घटना में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि 11 घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर उधमपुर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है ।ऊपरी पोस्ट की ओर जा रहा था सेना का वाहन
सेना के अधिकारियों के अनुसार , वाहन में कुल 21 जवान सवार थे , जो डोडा से ऊपरी पोस्ट की ओर जा रहे थे । रास्ते में खन्नी टॉप के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी ।बर्फ जमी सड़क बनी हादसे की वजह
डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर जमी बर्फ के कारण वाहन फिसल गया , जिससे ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका । हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया ।हेलिकॉप्टर से घायलों का एयरलिफ्ट
दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण घायलों को सड़क मार्ग से ले जाना संभव नहीं था । सेना और प्रशासन ने तुरंत हेलिकॉप्टर की मदद से 11 घायल जवानों को उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचाया , जहां उनका इलाज जारी है ।खतरनाक है भद्रवाह-चंबा रोड
भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को जोड़ती है । यह मार्ग संकरा है और जगह-जगह तीखे मोड़ , गहरी खाइयां और घने जंगल हैं । खन्नी टॉप इलाका समुद्र तल से करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है , जहां मौसम तेजी से बदलता है । बर्फबारी , कोहरा और ठंड इस रास्ते को और अधिक जोखिम भरा बना देते हैं ।शहीदों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं
सेना की ओर से अभी तक शहीद और घायल जवानों के राज्यों की जानकारी साझा नहीं की गई है । आधिकारिक पुष्टि के बाद ही उनके नाम और विवरण जारी किए जाएंगे ।
जम्मू-कश्मीर सेना हादसा, डोडा सेना वाहन दुर्घटना, खन्नी टॉप हादसा, भद्रवाह चंबा रोड दुर्घटना, सेना के जवान शहीद, डोडा न्यूज, जम्मू कश्मीर लेटेस्ट न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: