• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सरकारी धन खर्च करने से आम लोगों को क्या लाभ मिला ? - राजशेखर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-18 18:30:55
Share Share Share

सरकारी धन खर्च करने से आम लोगों को क्या लाभ मिला ? - राजशेखर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - विकास के मायने केवल धन खर्च करना ही नहीं बल्कि जिनके लिए यह कार्य किए गए हैं , उन लोगों को कितना लाभ मिला है , इसे लक्ष्य बनाते हुए ही विकास का स्वरूप तैयार किया जाना चाहिए । हमारे विकास की हर परिकल्पना के पीछे रोजगार एवं स्थानीय जरूरतों एवं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की भावना को शामिल किया जाना चाहिए । यह विचार राज्य सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा काबिना मंत्री राजशेखर जोशी ने चम्पावत में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की पहली बैठक में व्यक्त किए । लक्ष्य आधारित विकास को अधिकारियों द्वारा अपनी कार्य संस्कृति बनाने पर जोर देते हुए राजशेखर जोशी ने अपना ज्ञान , अनुभव जाहिर करते हुए नए अंदाज में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया । औऱ कहा कि , हर विकास का डाटा रखा जाना चाहिए । चंपावत को हिमालयी राज्यों का मॉडल जिला बनाने के लिए अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हर कार्य में आधुनिक ज्ञान विज्ञान व तकनीकी का समावेश करने के बाद किसी भी योजना व कार्यक्रम को संचालित करने के बाद अनिवार्य रूप से इस बात की समीक्षा की जानी चाहिए कि योजना का क्या प्रभाव पड़ा है । उन्होंने खाद्यान्न के स्थान पर नगदी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने , सौर ऊर्जा का अत्यधिक दोहन करने , सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करने पर जोर दिया । उन्होंने जिला योजना को मजबूत कर उसे व्यावहारिक , जनोपयोगी बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया तथा हर योजना का मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश भी दिया । उन्होंने कहा कि यूकोस्ट के जरिए ऐसा आधारभूत जिले का स्वरूप तैयार किया है , जिससे विकास कार्यों का क्रियान्वयन और आसान हो जाएगा । जोशी ने उच्च शिक्षा में कौशल विकास की आवश्यकता बताते हुए इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा - जिलाधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में जिले के अधिकारियों की पूरी टीम एक मिशन को लेकर कार्य कर रही है । सेतु आयोग हर स्तर पर जिले के नियोजन एवं संयोजन में पूर्ण सहयोग करेगा । इससे पूर्व जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं सीडीओ संजय सिंह ने आयोग के निदेशक का स्वागत किया । जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि चंपावत जिले के विकास के कदम हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं । इस अवसर पर उन्होंने राजशेखर जोशी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया । 4 घंटे तक सेतु आयोग की ओर से चली बैठक में निदेशक मनोज पंत , यूकोष्ट के डॉ अधिकारी ने वर्चुअली अपनी कार्ययोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी । विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपना कार्यवृत्त प्रस्तुत किया साथ ही उन्होंने कार्य संचालन में आ रही दिक्कतों से भी अवगत कराया । डीएफओ आरसी कांडपाल ने कहा कि अकेले वे तीन डिवीजन का कार्य देख रहे हैं , जिससे वे समय से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान नहीं कर पा रहे हैं । इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल , डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी , डीएसओ टी एन पाण्डे , सीईओ एम एस बिष्ट समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।
फोटो - बैठक में मौजूद सेतु आयोग के उपाध्यक्ष , साथ में जिलाधिकारी एवं सीडीओ ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in