वीडियो : कार्यक्रम में भड़के विधायक , गुस्सा हुआ वायरल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जनपद के रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोरा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं । वायरल होने की वजह कोई भाषण या उपलब्धि नहीं , बल्कि - जन-जन की सरकार , जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान उनका गुस्से से भरा व्यवहार बताया जा रहा है । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है ।फ्लैक्स में फोटो नहीं दिखी , भड़क उठे विधायक
बताया जा रहा है कि जैसे ही विधायक शिव अरोरा की नजर कार्यक्रम स्थल पर लगे फ्लैक्स पर पड़ी और उसमें अपनी तस्वीर नहीं दिखी , वे नाराज़ हो गए । वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक मंच पर मौजूद आयोजकों से तीखे और तल्ख लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है ।कार्यक्रम फ्लॉप है कहकर रोकने की चेतावनी
वीडियो में विधायक शिव अरोरा न सिर्फ नाराज़गी जाहिर करते दिख रहे हैं , बल्कि कार्यक्रम को फ्लॉप तक कह देते हैं । इतना ही नहीं , वे कार्यक्रम को रोकने की चेतावनी भी देते हुए नजर आ रहे हैं , जिससे मौके पर मौजूद अधिकारी और आयोजक असहज हो जाते हैं । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है ।सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीडियो वायरल होते ही मामला स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है । समर्थक इसे सम्मान से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं , वहीं विपक्ष इसे अहंकार और सत्ता का घमंड करार दे रहा है । फिलहाल इस पूरे मामले में विधायक शिव अरोरा या कार्यक्रम आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है , जिससे अटकलों का दौर और तेज हो गया है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
https://youtu.be/3IzA_AguiWg?si=nziGFM-QmO2TV1sG
उधम सिंह नगर न्यूज, रुद्रपुर विधायक वायरल वीडियो, शिव अरोरा विवाद, जन जन की सरकार जन जन के द्वार, भाजपा विधायक गुस्सा, रुद्रपुर राजनीतिक खबर, Uttarakhand BJP News, Shiv Arora Viral Video, Rudrapur News, Uttarakhand Politics