• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home तकनीकी समाचार

चम्पावत में बारिश की बूंदें गिरीं ... और BSNL का इंटरनेट ढेर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-01-27 21:58:54
Share Share Share

चम्पावत में बारिश की बूंदें गिरीं ... और BSNL का इंटरनेट ढेर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - एक दौर था जब BSNL की टैगलाइन कनेक्टिंग इंडिया हर जगह गूंजती थी , लेकिन आज हकीकत ये है कि चम्पावत जिले में बारिश की पहली फुहार के साथ ही BSNL का नेटवर्क जमीन पर आ गिरता है । सस्ते रिचार्ज का सपना दिखाकर यूजर्स को जोड़ा तो गया , लेकिन जरूरत के वक्त वही BSNL सबसे पहले साथ छोड़ देता है ।

बारिश आते ही ... इंटरनेट गया नहीं , उड़ गया

जिले में हल्की बारिश क्या हुई , BSNL की इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप हो गई । लोग इंटरनेट खोजने के लिए फोन घुमाते रह गए , मोबाइल की स्क्रीन ताकते रह गए , लेकिन नेटवर्क कहीं नजर नहीं आए ।

पाटी क्षेत्र बना BSNL की नाकामी का उदाहरण

चम्पावत के पाटी क्षेत्र में हालात और भी बदतर हैं । यहां लोग लुभावने और सस्ते रिचार्ज प्लान देखकर BSNL की सिम तो ले लेते हैं , लेकिन हर बार नतीजा वही - धोखा , निराशा और झुंझलाहट ।

27 जनवरी , शाम 7 बजे के बाद नेटवर्क लापता

27 जनवरी की शाम 7 बजे के बाद जैसे ही BSNL की इंटरनेट सेवा ठप पड़ी , लोगों का गुस्सा फूट पड़ा । ऑनलाइन काम , पढ़ाई , सब कुछ राम भरोसे ।

अब बहुत हुआ , और नहीं

लोगों का साफ कहना है - अब बहुत हो गया । सस्ते रिचार्ज का क्या फायदा , जब वक्त पर इंटरनेट ही न मिले ? अब उपभोक्ता BSNL की सिम को दूसरे नेटवर्क में पोर्ट कराने की तैयारी में हैं । यानी , ग्राहक अब वोट नहीं , पोर्ट से जवाब देने के मूड में हैं ।

सवालों के घेरे में BSNL और उसके कर्मचारी

लोगों का आरोप है कि - लापरवाह कर्मचारियों की वजह से समस्याएं जस की तस हैं । शिकायतों पर ना सुनवाई , ना समाधान । Bsnl में अच्छे प्लान होने के बावजूद सेवा जीरो है । सवाल ये है - जब निजी कंपनियां पहाड़ों में बेहतर नेटवर्क दे सकती हैं , तो BSNL क्यों नहीं ? क्या सरकारी कंपनी होने का मतलब जवाबदेही से आज़ादी है ?

क्या डूबने की कगार पर है BSNL ?

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो अच्छे रिचार्ज प्लान भी BSNL को डूबने से नहीं बचा पाएंगे ।







BSNL Champawat News, Champawat BSNL Internet Down, Pati Area BSNL Network Problem, BSNL Internet Failure Uttarakhand, BSNL Rain Network Issue, BSNL Customers Angry, BSNL Port Out News, Champawat Mobile Network News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    तकनीक : हवा में गायब हो जाएगा फैंटम ड्रोन ! वैज्ञानिकों का कमाल देख दुनिया रह गई दंग ,

    गाँव से सीधे Global Work ! लोहाघाट में हुई चर्चा ने युवाओं की बढ़ाई उम्मीदें ,

    अच्छी खबर : यहां दूरबीन से किए सभी ऑपरेशन सफ़ल ,

    दौड़ डिजिटल की लेकिन प्रारंभिक शिक्षा में कम्प्यूटर शामिल नहीं ,

    पलक झपकते ही 3 घंटे की फ़िल्म हो जाएगी डाउनलोड ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in