• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 12-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

बद्रीनाथ धाम का लघु रूप है चम्पावत के महर पिनाना में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-04-27 18:53:56
Share Share Share

बद्रीनाथ धाम का लघु रूप है चम्पावत के महर पिनाना में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बद्रीनाथ धाम का ही लघु रूप है महर पिनाना का सकल धाम।


● वैशाख पूर्णिमा को खुलते हैं कपाट , मंदिर में नहीं दी जाती है कोई बली

Advertisement
ख़बर - वरिष्ठ पत्रकार ( Uttarakhandhindisamachar.com)

Advertisement
चम्पावत ( Champawat ) - चंपावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र में ऐसे कई ऐतिहासिक , पौराणिक तीर्थ स्थल है जिनका प्रचार - प्रसार न होने के कारण आज भी यह स्थल श्रद्धालुओं की दृष्टि में ओझल बने हुए हैं । सकल धाम महर पिनाना में सकल देवता के रूप में जाने पहचाने वाले भगवान विष्णु का मंदिर बद्रीनाथ तीर्थ के लघु रूप में माना जाता है । ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा अर्चना करने से बद्रीनाथ धाम की तरह सभी पुण्यफल प्राप्त होते हैं । वैशाख पूर्णिमा के दिन मंदिर के कपाट खुलते हैं। और कार्तिक पूर्णिमा को बंद कर दिए जाते हैं । छः माह तक भगवान विष्णु सयन करते हैं । लोहाघाट - रीठा साहिब मार्ग में दुर्गा नगर से लगभग तीन किलोमीटर का पैदल सफर करने के बाद घने जंगलों के बीच में यह धाम स्थित है । ऐसी मान्यता है कि इस धाम में निस्वार्थ भाव से पूजा अर्चना करने पर निःसंतान की मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ ही खाली झोली लेकर आया उपासक भगवान विष्णु का कृपा पात्र बन जाता है । यहां यात्रियों के लिए पुरानी धर्मशाला है । महर पिनाना एवं कैन्युड़ा गांव के निर्मांसी जोशी लोग मंदिर के पुजारी हैं। मंदिर में किसी प्रकार की बली नहीं दी जाती है। यह क्षेत्र का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां बद्रीनाथ की तरह पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती रही है। यहां के सभी रीति रिवाज भी बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर होते हैं। पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यह दिव्य स्थान श्रद्धालुओं की बाह जोट रहा है।

Advertisement
■ ओझल दिव्य स्थलों को लाया जाएगा प्रकाश में - सीडीओ

Advertisement
चंपावत - सीडीओ संजय कुमार सिंह का कहना है कि ऐसे दिव्य स्थान जो लोगों की जानकारी से दूर लोक आस्था के स्थानों को पर्यटन व धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए इस धाम को मानस खंण्ड माला में शामिल किया जाएगा । इससे पूर्व जिला पर्यटन विकास अधिकारी धाम का जायजा लेकर वहां पर्यटन व धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं का अध्ययन करेंगे ।

Advertisement
■ पर्यटन व धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा - विधायक

लोहाघाट - विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का कहना है कि महर पीनाना धाम के रोशनी में आने के बाद यहां के अन्य ऐसे तीर्थ स्थलों के विकास के द्वार खुलेंगे जहां धार्मिक स्थानों के बारे में लोकोक्तियां जुड़ी हुई है। लधौनधुरा भी ऐसा दिव्य स्थान है जहां चांदनी रात में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली जाती है । ऐसा मेला उत्तराखंड में कहीं नहीं होता है।


Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in