• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

कार खाई में समाई , 4 लोग थे सवार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-19 08:15:36
Share Share Share

कार खाई में समाई , 4 लोग थे सवार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ़ लगातार बढ़ता जा रहा है । यहाँ सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं । मंगलवार को एक बार फिर कुमाऊं के टनकपुर - पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे पर चम्पावत के धौंन के समीप एक कार खाई में समा गई । बताया जा रहा है कार में 4 लोग सवार थे । राहगीरों ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी । जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया । सभी घायलों को जिला अस्पताल चम्पावत में भर्ती किया गया । कार में सवार 39 वर्षीय चालक गणेश सिंह , उनकी 31 वर्षीय पत्नी ममता , 13 वर्षीय बेटी प्रतिभा औऱ 10 वर्षीय बेटा योगेश सवार थे । इस एक्सीडेंट में दोनों बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं जबकि गणेश सिंह औऱ ममता को मामूली चोटें आई हैं । गणेश सिंह ने बताया टनकपुर से चम्पावत की ओर आते समय धौंन के समीप कार चढ़ाई में थी औऱ उन्हें नींद की झपकी आ गई , जिससे कार खाई में गिर गई । बताया जा रहा है कार पत्थर औऱ पेड़ की आड़ में रुक गई । अगर पत्थर औऱ पेड़ की आड़ में कार नहीं रुकती तो कार औऱ अधिक गहरी खाई में पहुंच जाती , जिससे बड़ा हादसा हो सकता था । गनीमत रही कि काऱ के खाई में गिरने के बाद भी किसी को जान का खतरा नहीं हुआ ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in