धधकते जंगल : फायर सीजन से पहले ही खतरे की दस्तक
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के मातली - बड़ेथी क्षेत्र में जंगल में लगी आग ने एक बार फिर पर्यावरण और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है । हैरानी की बात यह है कि अभी फायर सीजन की आधिकारिक शुरुआत भी नहीं हुई , लेकिन जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं ।आवासीय बस्ती की ओर बढ़ रही थी आग
मातली और बड़ेथी के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन उत्तरकाशी की टीम ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाल लिया । आग सड़क से लगभग 200 मीटर ऊपर पहाड़ी ढलान पर लगी थी , जहां तक पहुंचना आसान नहीं था ।फायर कर्मियों ने पैदल पहुंचकर बचाई बस्ती
फायर सर्विस के जांबाज कर्मचारियों ने जोखिम उठाते हुए पैदल चढ़ाई कर आग पर काबू पाया । समय रहते आग को पूरी तरह बुझा दिया गया , जिससे वह नजदीकी आवासीय बस्ती तक नहीं पहुंच सकी । राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।फायर सीजन से पहले आग , चिंता का संकेत
हालांकि जान - माल का नुकसान नहीं हुआ , लेकिन यह घटना एक गंभीर चेतावनी है । पहाड़ों में जंगलों का इस तरह धधकना साफ इशारा करता है कि आग का खतरा इस बार पहले ही सिर उठाने लगा है । इससे जैव विविधता , वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान हो सकता है । स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल जंगल की आग एक बड़ी समस्या बनती जा रही है , लेकिन वन विभाग की तैयारियां अक्सर नाकाफी नजर आती हैं । समय रहते फायर लाइन , निगरानी और जागरूकता अभियान नहीं चलाए गए तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं ।पर्यावरण बचाने के लिए ठोस कदम जरूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन , सूखा और मानवीय लापरवाही जंगल की आग की बड़ी वजह बन रहे हैं । ऐसे में जरूरत है कि वन विभाग अधिक सतर्कता , आधुनिक संसाधनों और स्थानीय सहभागिता के साथ काम करे , ताकि पहाड़ों के हरे-भरे जंगलों को आग की भेंट चढ़ने से बचाया जा सके ।
उत्तरकाशी जंगल आग, मातली बड़ेथी आग, उत्तराखंड फॉरेस्ट फायर, जंगल में आग उत्तराखंड, फायर स्टेशन उत्तरकाशी, वन विभाग तैयारी, पर्यावरण संकट उत्तराखंड, उत्तरकाशी ताजा खबर
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: