• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

हृदविदारक हादसा : पिता , गर्भवती मां और 4 साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-02-03 20:27:14
Share Share Share

हृदविदारक हादसा : पिता , गर्भवती मां और 4 साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरियाणा सड़क हादसे में उजड़ा उत्तराखंड का पूरा परिवार , गर्भवती पत्नी और मासूम बेटे संग कपड़ा व्यापारी की मौत ।
हरियाणा - के यमुनानगर जिले से एक हृदयविदारक और दर्दनाक खबर सामने आई है , जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है । ओल्ड सहारनपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक कपड़ा व्यापारी , उसकी गर्भवती पत्नी और चार साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई । मंगलवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया ।

पोस्टमार्टम के बाद हरिद्वार रवाना हुए शव

मृतकों के शव एंबुलेंस के माध्यम से हरिद्वार ले जाए गए , जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है । एक ही हादसे में पूरे परिवार के उजड़ जाने से घर में मातम पसरा हुआ है ।

हादसे के बाद फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हादसे के बाद फरार ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी की पहचान हमीदा निवासी शहजाद के रूप में हुई है । थाना सदर पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा ।

जानिए , कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

सोमवार दोपहर ओल्ड सहारनपुर रोड पर पांसरा फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर के बाद बाइक सवार दंपती और उनका मासूम बेटा सड़क पर गिर पड़े । इसके बाद ट्रक ड्राइवर तीनों को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया । हादसे के बाद इलाके में अफरा - तफरी मच गई थी ।

अस्पताल पहुंचते ही घोषित हुए मृत

सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया ।

एक बेटी बची , पूरा परिवार उजड़ा

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सचिन (29) पुत्र बबलू , उसकी पत्नी नेहा (27) और चार वर्षीय बेटे नोनू के रूप में हुई है । वे मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे । सचिन यमुनानगर के मीना मार्केट में कपड़ों का कारोबार करता था और परिवार चिट्टा मंदिर के पास किराए पर रह रहा था । नेहा पांच माह की गर्भवती थी । इस हादसे में सचिन की सात साल की बेटी ही जीवित बची है , जो घटना के समय हरिद्वार में अपनी दादी के पास थी ।

क्षेत्र में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे से न सिर्फ परिजनों बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है । हर कोई इस हादसे को सुनकर स्तब्ध है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहा है ।





उत्तराखंड हिंदी समाचार, यमुनानगर सड़क हादसा, हरियाणा दर्दनाक एक्सीडेंट, ट्रक की टक्कर से परिवार की मौत, हरिद्वार परिवार हादसा, गर्भवती महिला सड़क हादसा, यमुनानगर न्यूज, उत्तराखंड ताजा खबरें


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in