• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

हृदयविदारक हादसा : खुशियों की बारात बनी मातम , 13 बारातियों की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-02-06 16:10:41
Share Share Share

हृदयविदारक हादसा : खुशियों की बारात बनी मातम , 13 बारातियों की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तराखंड - के पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार ( 5 फरवरी ) देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया । झूलाघाट के पास भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी में बारात से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई । इस दर्दनाक हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई , जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं । कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है , जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है ।

दर्दनाक मंजर : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार , बस नेपाल के बैतड़ी जिले के पुरचूंणी नगरपालिका - 7 भवने गांव से दुल्हन को लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही थी । देर रात पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । हादसा इतना भयावह था कि चीख - पुकार से पूरा इलाका दहल उठा ।

रेस्क्यू ऑपरेशन : अंधेरी रात में जान बचाने की जंग

हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल एपीएफ , प्रहरी (पुलिस) और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे । रात के अंधेरे में घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया ।
घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में चल रहा है , जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है ।

मौत का आंकड़ा : कहां - कहां तोड़ी सांस

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडूने ने बताया कि - 6 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई , 5 की डडेलधुरा अस्पताल में , 2 की कोटिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हुई ।

हादसे में जान गंवाने वाले बाराती

हादसे में मृतकों में केशव राज जोशी (40) , अशोक राज जोशी (13) , बसंत राज जोशी , बिष्णु दत्त जोशी (41) , नरेश राज जोशी (42) , बिशन दत्त जोशी (17) , दीपक जोशी (28) , किशन जोशी (46)
( सभी निवासी - बजांग बित्थड चीर गांव पालिका 7 निवासी ) व मोहन देव भट्ट (60) , निवासी बजांग केदारस्यु , केशव भट्ट (27), निवासी बजांग केदारस्यु बसंत राज रतला (40) , निवासी बजांग जय पृथ्वी नगरपालिका-7 , पुष्पा अवस्थी (40), निवासी बैतड़ी पुरचूंणी नगरपालिका-7 , सुशील जोशी, निवासी बैतड़ी पुरचूंणी नगरपालिका-7 शामिल हैं ।

हादसे का कारण : ओवरलोडिंग बनी काल

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि बस ओवरलोड थी । अधिक सवारियां होने के कारण बस चढ़ाई में संतुलन खो बैठी और हादसे का शिकार हो गई ।
हादसे में बस चालक विरेंद्र बुढा ( निवासी भीमदत्त नगरपालिका-7, कंचनपुर ) को मामूली चोटें आई हैं । उसे प्रहरी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है ।

दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे के बाद नेपाल के बैतड़ी और बजांग जिले के साथ-साथ उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में भी शोक की लहर है । शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और कई घरों के चिराग एक साथ बुझ गए ।






उत्तराखंड नेपाल सड़क हादसा, बैतड़ी बस दुर्घटना, झूलाघाट नेपाल हादसा, बारात बस खाई में गिरी, नेपाल बस एक्सीडेंट न्यूज, पिथौरागढ़ सीमा हादसा, बैतड़ी सड़क दुर्घटना, नेपाल बारात हादसा, Uttarakhand Nepal accident news, Bus fell into gorge Nepal


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in