सनसनीखेज : सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - धर्मनगरी के रुड़की क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है । उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने , आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।मेरठ से पिरान कलियर जियारत के लिए आई थी पीड़िता
प्राप्त जानकारी के अनुसार , पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की निवासी है । महिला ने सिविल लाइन कोतवाली , रुड़की में दी गई तहरीर में बताया कि वह तीन फरवरी को मेरठ से पिरान कलियर जियारत के लिए आई थी । इसी दौरान उसकी पहचान रुड़की क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी एक युवक से हुई ।नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप , बिगड़ी तबीयत
पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ खिला दिया , जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई । इसके बाद आरोपी उसे जौरासी गांव स्थित अपने घर ले गया ।घर में पहले से मौजूद था दूसरा युवक
महिला के अनुसार , घर में पहले से ही एक अन्य युवक मौजूद था । पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया । घटना के दौरान पीड़िता असहाय स्थिति में थी ।आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दी धमकी
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर डराया - धमकाया । महिला का कहना है कि इस पूरी घटना में पिरान कलियर क्षेत्र की एक महिला की भी संलिप्तता रही , जिसने आरोपियों का साथ दिया ।किसी तरह पुलिस तक पहुंची पीड़िता
महिला ने बताया कि होश में आने के बाद वह किसी तरह पुलिस तक पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस बोली - गंभीरता से हो रही जांच
इस संबंध में सिविल लाइन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है । पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है । जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
हरिद्वार अपराध समाचार, रुड़की दुष्कर्म मामला, पिरान कलियर खबर, उत्तराखंड हिंदी न्यूज, रुड़की क्राइम न्यूज़, हरिद्वार लेटेस्ट समाचार, महिला अपराध उत्तराखंड
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: