दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला , मौत के बाद भड़का जनआक्रोश , ट्रक फूंका
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जिले के काशीपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया , जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया । तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदे 12 टायरा ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को बेरहमी से रौंद दिया । हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई ।ढकिया नंबर एक गांव में मातम और गुस्सा
यह हादसा कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक गांव के पास हुआ । गांव निवासी जयपाल सिंह ( लगभग 60 वर्ष ) सुबह अपनी बाइक से किसी काम से निकले थे । घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयपाल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।मौत की खबर फैलते ही उमड़ा जनसैलाब
जैसे ही हादसे की खबर फैली , आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए । मृतक की पहचान होते ही पूरे क्षेत्र में शोक के साथ - साथ गुस्से का माहौल बन गया । लोगों ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया और देखते ही देखते आक्रोश उग्र हो गया ।गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग
आक्रोशित भीड़ ने खनन सामग्री से लदे ट्रक संख्या UP21 CT 6334 को आग के हवाले कर दिया । कुछ ही देर में ट्रक धू-धू कर जलने लगा , जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया ।पुलिस और दमकल ने संभाले हालात
सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और काशीपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची । हालात बेकाबू होते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया । दमकल विभाग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।दूध का कारोबार करता था मृतक , परिवार में कोहराम
बताया जा रहा है कि जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे और परिवार के एकमात्र सहारा थे । उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है ।फरार ट्रक चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है । दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
उधम सिंह नगर हादसा, काशीपुर सड़क दुर्घटना, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, काशीपुर न्यूज, कुंडेश्वरी हादसा, ट्रक आगजनी, उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज, काशीपुर लेटेस्ट खबर
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: