• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : रफ्तार का कहर , एक की मौत , दूसरा गंभीर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-02-17 11:07:07
Share Share Share

दर्दनाक : रफ्तार का कहर , एक की मौत , दूसरा गंभीर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं । कांवड़ पटरी मार्ग पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए , जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई , जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है ।

कांवड़ पटरी मार्ग पर आमने - सामने की जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों की आमने - सामने भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए । हादसे में प्रशांत शुक्ला निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव , रामनगर रुड़की और गुलशन पुत्र देशराज निवासी पूरनपुर , राजपुर कोतवाली रानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

कलियर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया । प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत शुक्ला की हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए उन्हें रुड़की के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया , जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया । वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है ।

पुलिस ने शुरू की जांच , वाहन कब्जे में

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है । हादसे के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है । प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है , हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है ।





Haridwar road accident, Piran Kaliyar accident news, Kanwar Patri road accident, रुड़की सड़क हादसा, हरिद्वार ताजा खबर, बाइक स्कूटी टक्कर, Uttarakhand accident news, कलियर थाना दुर्घटना, Haridwar breaking news


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in