प्रेमी संग फुर्र हुई नई नवेली दुल्हन , फौजी दूल्हे के हुए होश उड़े
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तर प्रदेश ( UP ) - के कौशांबी जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है । जहां मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाह के तुरंत बाद दुल्हन फुर्र हो गई । आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही फौजी दूल्हे को ठुकरा दिया और घर में रखे 5 लाख नकद और 15 लाख के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई । घटना के बाद ससुराल पक्ष सदमे में है , वहीं पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है । ये पूरा मामला करीब एक सप्ताह पहले की और सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है । युवती की शादी 8 फरवरी को मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी । युवक भारतीय थल सेना में है । बहरहाल बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे दूल्हे के साथ युवती ने दुल्हन बनकर पूरे रीति-रिवाज से सात फेरे लिए , फिर मां-बाप समेत अन्य परिजन व रिश्तेदारों ने बेटी की विदाई की । लेकिन शायद दुल्हन किसी और को ही अपना दूल्हा मान बैठी थी । आरोप है कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही ससुराल से 5 लाख नकद और लगभग 15 लाख के गहने लेकर फरार हो गई । रात जब ससुराल के लोगों को जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए । बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी । हालांकि , परिजनों ने इसे नजर अंदाज कर दिया । आरोप है कि दुल्हन पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की योजना बना चुकी थी । पीड़ित पति ने एफआईआर दर्ज कराई है , जिसमें कहा गया है कि मेरी पत्नी जब रात में सो रही थी , तभी सराय अकिल थाना क्षेत्र का रहने वाला निकेश कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया । सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश की जा रही है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: