• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

खूनी संघर्ष : पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष , बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-02-18 15:21:21
Share Share Share

खूनी संघर्ष : पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष , बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया । मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची 70 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई , जिससे उनकी मौत हो गई । इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है । वहीं , झगड़े में दामाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया है ।

पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप

मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर निवासी सोनू और उसकी पत्नी सुरभि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया । विवाद बढ़ने पर सुरभि ने अपने मायके पक्ष को सूचना दी । थोड़ी ही देर में सुरभि के परिजन सोनू के घर पहुंच गए । शुरुआत में कहासुनी हुई , जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई ।

बीच-बचाव में आई बुजुर्ग महिला पर हमला

मारपीट के दौरान सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या बीच-बचाव करने पहुंची । आरोप है कि इसी दौरान सुरभि के भाइयों ने उनके साथ मारपीट की । गंभीर चोट लगने से संध्या अचेत हो गईं । परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं ।

दामाद भी घायल , पुलिस जांच में जुटी

इस झगड़े में दामाद के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ।
बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए । पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । मामले की गहन जांच जारी है ।

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद दिनेशपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है । स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं । पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।






उधम सिंह नगर हत्या, दिनेशपुर मारपीट, पारिवारिक विवाद में मौत, बुजुर्ग महिला की हत्या, उधम सिंह नगर अपराध समाचार, दिनेशपुर ताजा खबर, उत्तराखंड क्राइम न्यूज


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in