• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

महिला की अश्लील फोटो - वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-02-19 12:21:28
Share Share Share

महिला की अश्लील फोटो - वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के बड़कोट क्षेत्र में महिला की अस्मिता से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । मामला सोशल मीडिया पर जान-पहचान बढ़ाकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें प्रसारित करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है ।

12 फरवरी को कोतवाली बड़कोट में दी गई थी तहरीर

बीते 12 फरवरी को एक महिला ने कोतवाली बड़कोट में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि घनसाली , टिहरी निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे जान-पहचान बढ़ाई । इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर प्रसारित किया । महिला द्वारा विरोध करने और सामग्री हटाने को कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी ।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में धारा 77, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 66(c), 66(e), 67(a) आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । मामला महिला की अस्मिता से जुड़ा होने और संवेदनशील प्रकृति का होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया ।

एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

जनपद की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए । एसपी के निर्देश पर बड़कोट पुलिस टीम ने पतारसी - सुरागरसी करते हुए सर्विलांस और तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की ।

जनकपुरी , दिल्ली से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस टीम ने आरोपी युवक मंजीत ( 25 वर्ष ) को जनकपुरी , दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को 17 फरवरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया , जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

साइबर अपराध पर सख्त रुख

उत्तरकाशी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराध , अश्लील सामग्री प्रसारण और धमकी जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी । सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा ।





उत्तरकाशी खबर, बड़कोट पुलिस कार्रवाई, महिला अश्लील वीडियो वायरल मामला, जनकपुरी दिल्ली से गिरफ्तारी, कमलेश उपाध्याय एसपी उत्तरकाशी, साइबर क्राइम उत्तराखंड, आईटी एक्ट 66e 67a, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in