1 किलो 650 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) -सीमांत जनपद चमोली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के नेतृत्व में चल रही मुहिम ने नशा तस्करों की कमर तोड़कर रख दी है । इस बार कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो चरस तस्करों को भारी मात्रा में अवैध नशे की खेप के साथ धर दबोचा है ।गश्त के दौरान ऐसे फंसे तस्कर
पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के कुशल पर्यवेक्षण में शुक्रवार , 20 फरवरी 2026 को पुलिस और एसओजी की टीम करछो रोड पर गश्त कर रही थी । क्रेशर से आगे गदेरे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक छिपने का प्रयास करने लगे । उनकी घबराहट ने पुलिस का शक पक्का कर दिया । टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया ।तलाशी में निकली नशे की बड़ी खेप
तलाशी लेने पर बीरबल फर्स्वाण (20 वर्ष) निवासी ग्राम पाणा , पो0 ईराणी, कोतवाली चमोली के कब्जे से 1100 ग्राम अवैध चरस और अजब सिंह (49 वर्ष) निवासी ग्राम पाणा , पो0 ईराणा , कोतवाली चमोली के कब्जे से 550 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । दोनों को मिलाकर कुल 1 किलो 650 चरस बरामद हुई , जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये आंकी जा रही है ।ज्योतिर्मठ में दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में कोतवाली ज्योतिर्मठ में मु0अ0सं0- 08/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है । सूत्रों के अनुसार , इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए भी जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है । एसपी चमोली ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा । अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह जंग आगे और अधिक आक्रामकता के साथ जारी रहेगी ।
Chamoli news, Chamoli police action, Drugs Free Devbhoomi campaign, Jyotirmath police, Charas smuggler arrested, Uttarakhand crime news, NDPS Act case Chamoli, Surjeet Singh Panwar, Chamoli drug bust, Uttarakhand latest news 2026
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: