दुष्कर्म से सनसनी : तमंचे के बल पर महिला का अपहरण , देवभूमि में देवर के सामने किया सामूहिक दुष्कर्म
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रुद्रपुर की ठंडी सड़क पर वारदात , वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी ।
सरस मेले से लौट रही महिला को बनाया निशाना ।
उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जिले के रुद्रपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । आरोप है कि रविवार रात सरस मेले से घर लौट रही एक महिला को तीन युवकों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया । महिला अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे मेले से वापस लौट रही थी , तभी रास्ते में घात लगाए बैठे युवकों ने वारदात को अंजाम दिया ।तमंचा दिखाकर किया अपहरण
बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे किच्छा बाईपास स्थित मैदान के पास देवर के परिचित बताए जा रहे तीन युवक दो बाइकों पर पहुंचे । आरोप है कि उन्होंने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर ठंडी सड़क की ओर ले गए । सूनसान इलाके में देवर के सामने वारदात
पीड़िता का आरोप है कि सुनसान स्थान पर ले जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया , जिससे महिला के बाएं हाथ की अंगुली में चोट आई । इतना ही नहीं , आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाने और शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी भी दी ।पुलिस जांच में जुटी , सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
सोमवार को पीड़िता ने रम्पुरा पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी । पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है । मामले पर सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है । घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है ।इलाके में दहशत , सुरक्षा पर उठे सवाल
इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है । लोगों ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है । पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
रुद्रपुर गैंगरेप केस, उधम सिंह नगर अपराध समाचार, ठंडी सड़क रुद्रपुर घटना, उत्तराखंड महिला अपराध, तमंचे के बल पर अपहरण, रुद्रपुर पुलिस जांच, सरस मेला रुद्रपुर, Uttarakhand Crime News, Rudrapur Gang Rape Case
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: