• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

केंद्रीय मंत्री पहुंचे लोहाघाट , रोडवेज कर्मियों ने बताई समस्याएं - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-21 08:50:15
Share Share Share

केंद्रीय मंत्री पहुंचे लोहाघाट , रोडवेज कर्मियों ने बताई समस्याएं


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत/लोहाघाट - केंद्र सरकार मे मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र लोहाघाट - चम्पावत पहुंचे क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री भारत सरकार अजय टम्टा का लोहाघाट चम्पावत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओ ने मानेश्वर से उन्हें ढोल नगाड़ों व वाहनों के काफिले के साथ लोहाघाट लाया गया । जहां उनका डांक बंगले में पाटी , लोहाघाट , बाराकोट के ग्रामीण अंचलों से आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया । उन्होंने टनकपुर- जौलजीबी सड़क मार्ग को जल्द पूरा करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण करने का भी अपना संकल्प दोहराया । उन्होंनें कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल में जो उन्हें दायित्व दिया गया हैं उसका वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे । उन्होंने कहा उनकी पहली प्राथमिकता अपनी लोक सभा तथा प्रदेश में अधिक से अधिक विकास कार्य करना है । पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें इस बार पूरा किया जाएगा । इसके बाद मंत्री क्षेत्र के शहीद कृष्णानंद जोशी के घर सेरीगैर पहुंचे जहां परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, मोहित पाठक , ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल , सुमन लता , निर्मला अधिकारी , गोविंद वर्मा , सतीश पांडे , सचिन जोशी , राजेश बिष्ट , नवीन रसिला , बहादुर सिंह फर्त्याल , सतीश खर्कवाल , भुवन खेतीखान की चंद्रकला मेहरा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे । मोहित पाठक ने मंत्री टम्टा को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया ।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने मुलाकात कर समस्या बताई -

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टम्टा से कर्मचारी शाखा मंत्री महिपाल सिंह , नारायण सिंह धोनी , मदन कुंवर व अन्य लोगों ने मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया । लोहाघाट में एजीएम व फोरमैन की कमी के कारण होने वाली समस्याएं बताई । इसके साथ - साथ लोहाघाट डिपो में बसों की कमी के विषय से भी अवगत कराया ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in