• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

बड़ी ख़बर : कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-02-27 13:12:28
Share Share Share

बड़ी ख़बर : कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नई दिल्ली - राजधानी दिल्ली की सियासत में शुक्रवार को बड़ा ड्रामेटिक मोड़ आया । कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया को दिल्ली की Rouse Avenue Court ने सीबीआई केस में बरी कर दिया । कोर्ट के इस फैसले के बाद बाहर मीडिया से बात करते समय केजरीवाल भावुक हो गए और बोलते-बोलते रो पड़े । बगल में खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढांढस बंधाया ।

कोर्ट का बड़ा फैसला : 23 आरोपी बरी , CBI की थ्योरी पर सवाल

अदालत ने साफ कहा कि - आबकारी नीति में कोई आपराधिक साजिश साबित नहीं हुई । सीबीआई का केस ठोस सबूतों के बजाय अनुमान और कहानी पर आधारित था । हजारों पन्नों की चार्जशीट में गंभीर विरोधाभास पाए गए । संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का नाम बिना पुख्ता सबूत के जोड़ना कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है । सिसोदिया के खिलाफ न कोई ठोस सबूत मिला , न कोई बरामदगी । जांच अधिकारी (IO) के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए । कोर्ट ने सभी 23 आरोपियों को आरोप तय करने से पहले ही बरी कर दिया ।

मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है - केजरीवाल

फैसले के बाद कोर्ट परिसर के बाहर केजरीवाल ने कहा - पिछले कुछ सालों से बीजेपी शराब घोटाला कहकर हमें बदनाम कर रही थी । आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और सत्य की जीत हुई है । उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई । बोलते-बोलते केजरीवाल भावुक हो गए । उन्होंने कुछ पल रुककर फिर कहा - आज साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है , मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है ।

सिसोदिया बोले - संविधान पर फिर गर्व

मनीष सिसोदिया ने कहा - हमें एक बार फिर गर्व हो रहा है अपने संविधान पर और डॉ. बी.आर. अंबेडकर पर , जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया । सच की जीत हुई है ।

घर पहुंचकर पत्नी से मिले गले , भावुक दिखे केजरीवाल

फैसले के बाद घर पहुंचने पर केजरीवाल पत्नी सुनीता से गले मिले । लंबे समय तक चले कानूनी संघर्ष के बाद यह पल उनके लिए भावुक कर देने वाला रहा ।

राजनीतिक भूचाल तय

इस फैसले के बाद दिल्ली की राजनीति में नया भूचाल आना तय माना जा रहा है । जहां आम आदमी पार्टी इसे सत्य की जीत बता रही है , वहीं बीजेपी की तरफ से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है ।

क्या यह फैसला आने वाले चुनावों की दिशा बदल देगा ?

क्या यह आम आदमी पार्टी के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा ? दिल्ली की सियासत अब और गरमाने वाली है ।





Arvind Kejriwal acquitted, Manish Sisodia acquitted, Delhi liquor scam verdict, Rouse Avenue Court decision, CBI case dismissal, Aam Aadmi Party news, Delhi political news, Kejriwal emotional statement, Delhi court big decision, Hindi political breaking news


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in