चम्पावत : सियासी सरगर्मी तेज ! प्रहलाद सिंह मेहता बने उत्तराखंड क्रांति दल के जिला प्रभारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है । क्षेत्रीय राजनीति को नई धार देने के उद्देश्य से उत्तराखंड क्रांति दल ने बड़ा दांव खेलते हुए प्रहलाद सिंह मेहता को चम्पावत जिला प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है । इस नियुक्ति के बाद जिले की राजनीतिक फिजां में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है ।संगठन विस्तार की बड़ी रणनीति
दल के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि प्रहलाद सिंह मेहता पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों को गांव-गांव , घर-घर तक पहुंचाएंगे । माना जा रहा है कि 2027 की चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की यह अहम कड़ी है । सूत्रों के अनुसार , मेहता लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित रहे हैं । उनकी साफ छवि और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ।चम्पावत में बदलेगा सियासी समीकरण ?
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चम्पावत में क्षेत्रीय दलों की सक्रियता बढ़ने से मुख्यधारा की पार्टियों के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है । खासतौर पर सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां स्थानीय मुद्दे - पलायन , बेरोजगारी , सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं हमेशा से चुनावी एजेंडा रहे हैं । प्रहलाद सिंह मेहता की नियुक्ति को इन्हीं मुद्दों को धार देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है । दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि मेहता संगठन को नई ऊर्जा देंगे और युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे । साथ ही , पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जनता के बीच रखने का काम करेंगे ।क्या बोले प्रहलाद सिंह मेहता ?
नियुक्ति के बाद प्रहलाद सिंह मेहता ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और चम्पावत में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे । घर - घर जाकर उत्तराखंड क्रांति दल के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । उन्होंने कहा - चम्पावत जिले के लोग मन बना चुके हैं कि , इस बार यूकेडी को सत्ता में लाना है । आज वो समय आ चुका है , कि हर कोई राज्य बनाने वाले दल उत्तराखंड क्रांति दल के साथ जुड़ना चाहता है । चम्पावत में यह नियुक्ति सिर्फ एक संगठनात्मक फैसला नहीं , बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों की आहट भी मानी जा रही है । अब देखना होगा कि प्रहलाद सिंह मेहता संगठन को कितनी मजबूती दे पाते हैं और क्षेत्रीय राजनीति में कितना प्रभाव छोड़ते हैं ।
चम्पावत राजनीति, प्रहलाद सिंह मेहता, उत्तराखंड क्रांति दल, UKD चम्पावत, उत्तराखंड हिंदी समाचार, चम्पावत जिला प्रभारी, उत्तराखंड राजनीति 2026, क्षेत्रीय दल उत्तराखंड
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: