आत्महत्या : चम्पावत के पाटी थाना क्षेत्र के युवक ने गला रेतकर खटीमा में कर ली आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
जनपद उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जिले के खटीमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है । यहां , चम्पावत जिले के एक 32 वर्षीय युवक ने अपने खटीमा वाले घर में आत्मघाती कदम उठा लिया । घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।सुबह भी किया था प्रयास
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने सुबह घर की छत से कूदकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी , लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया । इसके बावजूद दोपहर करीब 1:30 बजे उसने घर के बाथरूम में ब्लेड से खुद का गला रेत लिया । परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे , लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका ।चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड का था निवासी
मृतक की पहचान दीपक सिंह (32) पुत्र बहादुर सिंह के रूप में हुई है । वह मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत जौलाडी गांव का निवासी था । वर्तमान में वह खटीमा कोतवाली क्षेत्र के भूड़ महोलिया वार्ड-12 में रह रहा था ।मौके पर पहुंचे अधिकारी , पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत और कोतवाल विजेंद्र शाह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।नशे का आदी था युवक
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया - युवक नशे का आदी था , हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही , इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा । फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: