अजब - गजब : मीट की दुकान पर उमड़ी भीड़ , बुलानी पड़ी पुलिस
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बिहार ( Bihar ) - की राजधानी पटना समेत पूरे सूबे में रविवार की सुबह अलग ही नज़ारा देखने को मिला । सुबह से ही मटन और चिकेन की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं । लोग थैले और बैग लेकर ऐसे खड़े नजर आए । कई इलाकों में खरीददारों के बीच आगे निकलने की होड़ मची रही । दुकान खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते बाजारों में गहमागहमी का आलम बन गया ।मौका मिला तो दाम दोगुने
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें , तो भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ दुकानदारों ने कीमतों में तगड़ा इजाफा कर दिया । खासकर पॉश इलाकों में बकरे के मीट के दाम आसमान छूते नजर आए । शहर के चर्चित इनकम टैक्स चौराहा के पास मटन दोगुने दाम पर बिकने की चर्चा रही । वहीं एग्जिबिशन रोड पर खरीदारों की भीड़ ने हालात लगभग बेकाबू कर दिए । खरीददारों का कहना था कि होली पर मटन की डिमांड बढ़ती है , लेकिन इस तरह कीमतों में उछाल की उम्मीद नहीं थी ।बाजारों में जाम , सड़कें हुईं ठप
बोरिंग कैनाल रोड , शिवपुरी, कुम्हरार , भूतनाथ रोड , कंकड़बाग , डॉक्टर्स कॉलोनी और राजेंद्र ब्रिज के नीचे बाजारों में दुकानों के सामने कार और बाइक का जमावड़ा लग गया । कई जगह पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी ।
Bihar News, Patna News, Holi 2026, Patna Mutton Price, Bihar Chicken Price, Holi Meat Demand, Patna Traffic Jam, Exhibition Road Patna, Income Tax Chauraha Patna, Kankarbagh News, Bihar Market Rush
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: