• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

भंडाफोड़ : कुमाऊं में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , दो पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-03-04 21:37:54
Share Share Share

भंडाफोड़ : कुमाऊं में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , दो पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( U S Nagar) - जिले के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े संगठित अपराध गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मई 2025 से बंधक बनाई गई एक नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद किया है । इस सनसनीखेज मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है , जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है ।

गुप्त सूचना पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि मई 2025 से लापता एक नाबालिग लड़की को हरियावाला क्षेत्र में कैद कर रखा गया है और उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है । सूचना मिलते ही आईटीआई कोतवाली प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की । हरियावाला में जाहिद के घर पर दबिश देते ही पुलिस ने अंदर से नाबालिग को बरामद कर लिया । मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया ।

जानिए , कौन ये हैं गिरफ्तार आरोपी ?

पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है , उनमें जाहिद , शिवम , शोभा और सोमा शामिल हैं । प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नाबालिग को लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा और उसका सामूहिक यौन शोषण किया । साथ ही उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया ।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है । साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है । सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है । पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है ।

एसएसपी अजय गणपति का सख्त संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की मानव तस्करी या अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।





Udham Singh Nagar news, ITI Kotwali case, minor girl rescued Uttarakhand, sex racket busted Udham Singh Nagar, POCSO case Uttarakhand, Ajay Ganpati SSP, Harriyawala raid news, Uttarakhand crime news, human trafficking case Uttarakhand, BNS sections case


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in