लोहाघाट सीट पर सियासी हलचल तेज : 35 साल से भाजपा से जुड़े सतीश चंद्र पांडेय ने ठोकी मजबूत दावेदारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी कुछ समय दूर हों , लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज होने लगी हैं । खासतौर पर चम्पावत जिले की लोहाघाट विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी चर्चा के केंद्र में है । इस सीट को लंबे समय से हॉट सीट माना जाता रहा है , जहां हर चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है । कांग्रेस , भाजपा , यूकेडी , निर्दलीय और अन्य दलों के संभावित उम्मीदवार अभी से जमीन पर सक्रिय नजर आ रहे हैं । इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाजसेवी सतीश चंद्र पांडेय ने लोहाघाट सीट से भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मजबूत दावेदारी ठोक दी है ।35 साल से भाजपा के साथ , संगठन में निभाई कई जिम्मेदारियां
सतीश चंद्र पांडेय वर्ष 1991 से लगातार भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं । बीते 35 वर्षों में उन्होंने संगठन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई । वर्तमान में वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ ही गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष भी हैं । पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनका कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत नेटवर्क माना जाता है ।समाजसेवा से बनाई अलग पहचान
सिर्फ राजनीति ही नहीं , बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी सतीश चंद्र पांडेय की सक्रियता चर्चा में रही है । उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से चम्पावत ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है । गरीब , जरूरतमंद और निचले तबके के लोगों की मदद के लिए वह लंबे समय से काम कर रहे हैं , जिसके कारण स्थानीय लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है ।कोविड काल में जरूरतमंदों के लिए बने सहारा
कोविड महामारी के कठिन दौर में जब लोग परेशानियों से जूझ रहे थे , उस समय सतीश चंद्र पांडेय ने समाजसेवा की मिसाल पेश की । जरूरतमंद परिवारों तक राशन , दवाइयां और जरूरी सामग्री पहुंचाने का काम उन्होंने लगातार किया । इतना ही नहीं तमाम लोगों तक नगद धनराशि से भी सहायता की । कई लोगों के लिए वह उस कठिन समय में सहारा बनकर सामने आए , जिससे उनकी छवि एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में और मजबूत हुई ।मेरी दावेदारी 100 प्रतिशत - सतीश चंद्र पांडेय
उत्तराखंड हिंदी समाचार से खास बातचीत में सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि वह लोहाघाट विधानसभा से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार हैं । उन्होंने कहा - मैं पिछले 35 सालों से पार्टी के साथ जुड़ा हूं और लगातार संगठन व समाज के लिए काम किया है । कार्यकर्ताओं और जनता का समर्थन मुझे मिल रहा है , इसलिए मेरी दावेदारी 100 प्रतिशत मजबूत है । उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह लोहाघाट विधानसभा के विकास को नई दिशा देने का काम करेंगे ।लोहाघाट सीट पर बढ़ेगा सियासी तापमान
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोहाघाट विधानसभा सीट पर इस बार भी मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है । अलग-अलग दलों के संभावित उम्मीदवार अभी से क्षेत्र में सक्रिय हो चुके हैं । ऐसे में सतीश चंद्र पांडेय की मजबूत दावेदारी ने भाजपा की अंदरूनी राजनीति में भी हलचल तेज कर दी है । आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि , क्या पार्टी हाईकमान इस सीट पर अपने 35 साल पुराने कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय पर भरोसा जताता है ।
Lohaghat Assembly Seat 2027, Champawat News, Satish Chandra Pandey BJP, Uttarakhand Hindi Samachar, Lohaghat BJP Ticket Claim, Champawat Political News, Uttarakhand Assembly Election 2027, BJP Leader Satish Chandra Pandey, Lohaghat Seat Politics, Champawat BJP Politics
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: