सनसनी : महिला की जीभ और नाक काटी , अस्पताल में हुई मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
मध्य प्रदेश ( M P ) - के राजगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है । यहां , एक 70 साल की महिला की नाक और जीभ धारदार हथियार से काट दी गई । महिला गंभीर हालत में दर्द से तड़पती हुई मिली । परिवार वाले महिला को तुरंत खिलचीपुर अस्पताल ले गए , जहां उसकी मौत हो गई । ये वारदात भोजपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां महिला घायल अवस्था में मिली , उसके पास ही एक खटिया भी पड़ी थी । ऐसे में महिला से रेप की आशंका जताई जा रही है । मौके पर खून बिखरा मिला है । पुलिस ने घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए । इस मामले में पोते को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है । मृतक के बेटे ने बताया कि मां की हत्या की गई है । परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं । करीब 30 साल से उसकी मां , पिता और एक भाई गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी में रह रहे थे । 2 साल पहले पिता का निधन हो चुका है । वर्तमान में उसका भाई , भाभी और मां वहीं रह रहे थे । बेटे ने बताया कि भाई की पत्नी करीब 10 दिन पहले अपने मायके पक्ष के साथ मजदूरी के लिए राजस्थान गई हुई थी । मंगलवार रात उसका भाई पास के खेत में सिंचाई करने गया था , जिससे झोपड़ी में मां अकेली रह गई थी । देर रात वह लौटकर झोपड़ी में सो गया । बुधवार सुबह जब वह चाय बनाने के लिए उठा तो मां झोपड़ी में नहीं मिली । पहले उसने सोचा कि वह गांव में किसी काम से गई होंगी , लेकिन गांव में तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला । इसके बाद आसपास के खेतों में खोजबीन की गई । महिला झोपड़ी से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत के बीच उसकी मां गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली । परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी । पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची , जहां इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि दोपहर में खिलचीपुर अस्पताल में दो डॉक्टरों की टीम ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया । रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी ।महिला के पोते को हिरासत में लिया गया है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: