• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

हत्या के बाद चेहरे पर डाला था तेजाब , अब हुआ गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-22 12:03:26
Share Share Share

हत्या के बाद चेहरे पर डाला था तेजाब , अब हुआ गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

अल्मोड़ा - हर अपराधी अपराध के बाद कितना भी शातिर बने लेकिन पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकता है । इसका उदाहरण है अल्मोड़ा जिले का गुलाब हत्याकांड । एसटीएफ ने 10 साल बाद एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है । आरोप है कि युवक ने अपने दोस्त की हत्या करने के बाद शव पर तेजाब डाल दिया ताकि शिनाख्त न हो सके । बात साल 2014 की है जब अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में एक अधजला नर कंकाल मिला था । जांच के बाद पता चला कि ये नर कंकाल गुलाब सिंह , निवासी मंडी , हिमांचल प्रदेश का था । पूछताछ के बाद पता चला कि हत्या उसी के दोस्त नागराज उर्फ तिलकराज , निवासी मंडी , हिमांचल ने की है । वारदात के बाद नागराज फरार चल रहा था । जिसके बाद अल्मोड़ा , हिमांचल औऱ उत्तर प्रदेश की पुलिस नागराज की तलाश कर रही थी लेकिन उसका सुराग नहीं लग रहा था । पुलिस ने नागराज पर 20 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था । कुछ साल बाद मामला एसटीएफ के पास आया तो एसटीएफ ने हिमांचल जाकर नागराज की जानकारी जुटाई तो पता चला नागराज मुंबई में है । जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने मुम्बई पहुंचकर नागराज को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने बताया आपसी विवाद में हाथापाई के बाद उसने गुलाब सिंह के गले में सरिया घुसाकर उसकी जान ले ली । जिसके बाद उसने शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर पिरूल औऱ तेजाब डालकर जला दिया औऱ गड्ढा बनाकर गाढ़ दिया । जिसके बाद गुलाब का शव मिलने की सूचना मिलने पर वह हर 6 महीने में शहर बदलता रहा । लेकिन एसटीएफ ने इस बार उसे पकड़ लिया । जिसके बाद आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया । अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in