जिम्मेदारी : लोहाघाट के सुभाष बगौली को असम चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी , BJP ने बनाया प्रवासी प्रभारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - सूरज लडवाल
दीपहू लोकसभा क्षेत्र में संभालेंगे चुनावी कमान , उत्तराखंड से कई दिग्गज नेताओं के साथ असम रवाना ।
चम्पावत ( Champawat ) - असम विधानसभा चुनाव के रण में अब कुमाऊँ की भी मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी । चम्पावत जिले के लोहाघाट निवासी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए असम विधानसभा चुनाव में दीपहू लोकसभा क्षेत्र का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है । इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है । भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय सुभाष बगौली इससे पहले सदस्यता अभियान के पूर्व प्रदेश सह संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे अहम पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं । संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण चुनावी मिशन में शामिल किया है ।उत्तराखंड से दिग्गजों की टीम उतरेगी मैदान में
असम रवाना होने से पहले सुभाष बगौली ने बताया कि असम चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड से भी एक मजबूत टीम भेजी जा रही है । इस टीम में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा , सहप्रभारी रेखा वर्मा , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल समेत करीब आधा दर्जन वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे ।संगठन ने बगौली पर जताया भरोसा
भाजपा के रणनीतिक अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के अनुभवी नेताओं को चुनावी राज्यों में जिम्मेदारी दी जा रही है । इसी कड़ी में सुभाष बगौली को भी असम के महत्वपूर्ण क्षेत्र दीपहू लोकसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रचार को धार देने की जिम्मेदारी दी गई है ।कुमाऊँ से असम तक बढ़ा राजनीतिक कद
लोहाघाट जैसे सीमांत क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के चुनाव अभियान में जिम्मेदारी मिलना सुभाष बगौली के राजनीतिक कद को भी दर्शाता है । पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह चम्पावत और पूरे कुमाऊँ के लिए भी गौरव की बात है ।
Subhash Bagoli, Lohaghat news, Champawat news, Assam election campaign BJP, Deepahu Lok Sabha seat, Ajay Tamta news, Naresh Bansal, Rekha Verma BJP, Uttarakhand BJP leaders in Assam election, Lohaghat BJP leader Subhash Bagoli
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: