• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक सड़क हादसा : वाहन आपस में भिड़े , महिला की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-03-09 14:23:18
Share Share Share

दर्दनाक सड़क हादसा : वाहन आपस में भिड़े , महिला की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले में देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर के पास रविवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया । यह दुर्घटना 8 मार्च 2026 को रात करीब 9:45 बजे रायवाला थाना क्षेत्र में गॉडविन होटल के सामने हुई । जानकारी के अनुसार देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रही उत्तराखंड रोडवेज बस (UK04PA1678) ने सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर के बाद पीछे से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई । इसके बाद पीछे चल रहा लोडेड ट्रक (HR46E0605) और एक महिंद्रा XUV300 (UK07HC5084) भी आपस में भिड़ गए , जिससे कुछ ही सेकंड में कई वाहन दुर्घटना की चपेट में आ गए ।

CNG सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की आग

हादसे के दौरान बीच में फंसी एक वेगनआर कार में लगे CNG सिलेंडर में विस्फोट हो गया , जिससे कार में भीषण आग लग गई । आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए । सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

ट्रक के टायरों के नीचे आने से महिला की मौत

इस भीषण हादसे में कुसुम (30) पत्नी सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद , जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की ट्रक के टायरों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।

15 से अधिक लोग घायल , अस्पताल में भर्ती

दुर्घटना में 15 से अधिक लोग घायल हो गए , जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत हरिद्वार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया । घायलों में महिलाएं , पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं ।

झंडा मेले से लौट रहा था पूरा परिवार

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग देहरादून में आयोजित श्रीझंडा मेले में पूजा करने गए थे और वापस बिजनौर लौट रहे थे । रास्ते में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया । ट्रैक्टर चालक लवकुश ने बताया कि वह ट्रैक्टर को सड़क किनारे लगाने ही वाला था कि तभी पीछे से बस ने टक्कर मार दी । इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से भिड़ गए , जिससे हालात बेकाबू हो गए ।

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

हादसे में जान गंवाने वाली कुसुम अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है । परिजनों के अनुसार उसके पति सचिन पहले से ही दोनों हाथों से दिव्यांग हैं और काम करने में असमर्थ हैं । अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर न होने से हुआ हादसा

हरिद्वार एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं लगी थी । इसी कारण पीछे से आ रही बस को ट्रॉली दिखाई नहीं दी और टक्कर हो गई । इसके बाद पीछे आ रहे कई वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए ।

फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद मोतीचूर फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया । सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया ।




हरिद्वार सड़क हादसा, मोतीचूर फ्लाईओवर एक्सीडेंट, हरिद्वार देहरादून हाईवे हादसा, झंडा मेला लौटते श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट, हरिद्वार CNG ब्लास्ट कार आग, उत्तराखंड सड़क दुर्घटना खबर, Haridwar road accident Motichur flyover, Uttarakhand accident news Hindi.


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in