• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

खौफनाक : खेत से मिला 450 किलो मांस और जिंदा बछड़ा , पुलिस के उड़े होश - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-03-13 12:05:03
Share Share Share

खौफनाक : खेत से मिला 450 किलो मांस और जिंदा बछड़ा , पुलिस के उड़े होश


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - धर्मनगरी में गौ तस्करी और गोकशी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा एक्शन लेते हुए बड़ा खुलासा किया है । एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा । पुलिस का साफ कहना है कि जिले में गौ तस्करी और गोकशी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

गुप्त सूचना पर पुलिस का छापा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलेलपुर के खेतों में अवैध तरीके से गोकशी की जा रही है । सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर मौके पर दबिश दी । छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस , जिंदा बछड़ा और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए ।

जानिए , पुलिस को क्या-क्या मिला मौके से

छापेमारी में पुलिस को मौके से लगभग 450 किलोग्राम मांस , 01 जिंदा गोवंशीय बछड़ा , 04 छुरी , 04 कुल्हाड़ी और 01 तराजू मिला । पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया , जबकि मामले में अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है ।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कोई नया खिलाड़ी नहीं है । उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं । उसके खिलाफ उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं ।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 58/2019 धारा 11(च) पशु क्रूरता अधिनियम , थाना झबरेड़ा , मु0अ0सं0 91/2025 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम, थाना झबरेड़ा , मु0अ0सं0 408/2019 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम , थाना गंगनहर , मु0अ0सं0 124/2020 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम, थाना गंगनहर , मु0अ0सं0 355/2024 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम , थाना गंगनहर , मु0अ0सं0 322/2025 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम, थाना गंगनहर , मु0अ0सं0 434/2025 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम, थाना गंगनहर ।

एसएसपी नवनीत सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी नवनीत सिंह ने साफ कहा कि जिले में गौ तस्करी और गोकशी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है । ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ।




Haridwar news, Haridwar police action, cow smuggling Haridwar, gau taskari Haridwar, Jhabereda police raid, Balelpur village Haridwar news, Uttarakhand cow protection act news, Haridwar SSP Navneet Singh action, Uttarakhand Hindi news, Uttarakhand crime news, Haridwar breaking news.


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in