हड़कंप : चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड , पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Champawat ) - जिले में अवैध खनन से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में भूचाल आ गया । मामला सामने आते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कड़ा रुख अपनाते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर पुलिस चौकी के प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है ।सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से खुला मामला
सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में कथित तौर पर अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क कराने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है । ऑडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए शुरुआती जांच शुरू कर दी गई ।SSP का सख्त एक्शन , पूरी चौकी का स्टाफ सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बिना देर किए इकबालपुर चौकी के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया । शुरुआती जांच में पुलिस कर्मियों की संभावित भूमिका के संकेत मिलने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है ।जानिए , कौन - कौन पुलिसकर्मी
नवीन सिंह चौहान , चौकी प्रभारी , इकबालपुर , हेड कांस्टेबल विरेंद्र शर्मा , हेड कांस्टेबल हरेंद्र , कांस्टेबल विपिन कुमार , कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप ।एसपी देहात को सौंपी गई जांच
पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है । जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय स्तर पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस की छवि से समझौता नहीं : SSP
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने साफ कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । अगर जांच में किसी की संलिप्तता साबित होती है तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।अवैध खनन पर सख्ती का बड़ा संदेश
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में साफ संदेश गया है कि अवैध खनन या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किसी भी स्तर पर मिलीभगत पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे ।
Haridwar news, Iqbalpur police chowki suspend, Haridwar illegal mining audio viral, Navneet Singh Bhullar action, Jhabbreda police news, Uttarakhand police suspension, Haridwar latest news, illegal mining Haridwar, Uttarakhand Hindi news, Haridwar police controversy.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: